Home » पुआ में मिलाया डीडीटी पाउडर, खाने से 11 बीमार

पुआ में मिलाया डीडीटी पाउडर, खाने से 11 बीमार

by Rakesh Pandey
पुआ में मिलाया डीडीटी पाउडर खाने से 11 बीमार
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

बरहड़वा (साहिबगंज) : बरहड़वा प्रखंड के जमालपुर गांव में गुरुवार को भूलवश डीडीटी पाउडर मिले मैदा का पुआ खाने से एक ही परिवार से 11 सदस्य बीमार हो गए। ग्रामीणों के सहयोग से आनन फानन में सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहड़वा इलाज के लिए लाया गया जहां डा. अभय चौधरी ने सभी का इलाज किया।

पुआ में मिलाया डीडीटी पाउडर खाने से 11 बीमार

चिकित्सक ने बताया कि अब सभी सदस्य खतरे से बाहर हैं। बताया जा रहा है कि घर की एक महिला दिन में पुआ बना रही थी। किचन में ही एक डब्बे में डीडीटी पाउडर रखा हुआ था। महिला ने उसे मैदा समझ कर पुआ में मिला दिया। खाना खाने के वाद परिवार के लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी।

इसके बाद किचन में जाकर देखा तो माजरा समझ में आया। इसके बाद ग्रामीण सभी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। 60 वर्षीय मोनताजुर रहमान, 18 वर्षीय मरियम खातून, 15 वर्षीय टगोरी खातून, 60 वर्षीय कुलसुम बीबी, पांच वर्षीय नसीम अख्तर, 10 वर्षीय हाशिम शेख, 45 वर्षीय मास्कुरा बीबी, 35 वर्षीय सफुरा बीबी, 12 वर्षीय मासेबा खातून, पांच वर्षीय जिशन, नौ वर्षीय सोयेबा खातून, रहमान को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

READ ALSO : जेजेएमपी का फरार उग्रवादी हथियार के साथ गिरफ्तार

 

Related Articles