Home » रांची के ‘बड़ा तालाब’ में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

रांची के ‘बड़ा तालाब’ में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

by Rakesh Pandey
Murder of land businessman
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड की राजधानी रांची शहर की पहचान ‘बड़ा तालाब’ में शुक्रवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंची। शव को बाहर निकालने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार, शव पानी में उतराते हुए दिखा, जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। शव को बाहर निकाला गया। शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव के पास से कोई पहचान पत्र या अन्य चीजें नहीं मिलीं, जिससे व्यक्ति की पहचान करना मुश्किल हो गया है।

हर तरह से जांच कर रही पुलिस

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शव को देखने से यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि व्यक्ति की हत्या हुई है या फिर यह आत्महत्या या दुर्घटना का मामला है। पोस्टमार्टम के बाद ही सब कुछ साफ हो जाएगा। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि तालाब के पास सुबह में लोग घूमने आते हैं, लेकिन इस घटना के बाद इलाके में भय का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच भी शुरू कर दी है। वहीं आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Read Also- मेलबर्न में विराट कोहली की मीडियाकर्मी से बहस, कहा- Privacy चाहिए

Related Articles