Home » Puneet Khurana Suicide Case :  दिल्ली में एक और अतुल सुभाष जैसा मामला : कारोबारी ने 59 मिनट का Video बनाकर दी जान

Puneet Khurana Suicide Case :  दिल्ली में एक और अतुल सुभाष जैसा मामला : कारोबारी ने 59 मिनट का Video बनाकर दी जान

by Rakesh Pandey
Puneet Khurana Suicide Case
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : बेंगलुरु के बाद देश की राजधानी दिल्ली में भी अतुल सुभाष जैसा मामले सामने आया है। मॉडल टाउन इलाके में एक 40 साल के शख्स ने 59 मिनट का वीडियो बनाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान पुनीत खुराना के रूप में हुई है। पुनीत ने फंदे लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में एक 40 साल के कारोबारी पुनीत खुराना ने 59 मिनट का वीडियो बनाकर खुदकुशी कर ली। पुनीत ने अपने साथ हुए उत्पीड़न का विवरण देते हुए वीडियो में बताया कि उसकी पत्नी और ससुराल वालों ने उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और परेशान किया।

पुनीत के परिवार ने उसकी पत्नी और ससुराल वालों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुनीत की बहन ने बताया कि उसके भाई को उसकी पत्नी मनिका पाहवा, उसकी बहन और माता-पिता ने मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और परेशान किया। पुनीत की मां ने कहा कि वह (पुनीत की पत्नी) उसे प्रताड़ित करती रहती थी। मैं अपने बेटे के लिए न्याय चाहती हूं।

पुलिस ने बताया कि पुनीत का मोबाइल फोन और अन्य संबंधित सामान पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है। पुनीत की पत्नी मनिका पाहवा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है।

पुनीत और मनिका की आठ साल पहले शादी हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही दंपती के बीच विवाद होने लगा था। पत्नी दो साल पहले पुनीत को छोड़कर मायके चली गई थी। इसके बाद पुनीत और मनिका ने आपसी सहमति से तलाक का केस दाखिल कर दिया था।

पुनीत के परिवार ने बताया कि पुनीत की पत्नी ने पति के सोशल मीडिया अकाउंट को भी हैक कर लिया था। पुनीत की मां ने कहा कि वह (पुनीत की पत्नी) उसे प्रताड़ित करती रहती थी। मैं उसके लिए न्याय चाहती हूं।

इस मामले में पुलिस जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुनीत के परिवार ने न्याय की मांग की है और उम्मीद है कि जल्द ही उन्हें न्याय मिलेगा।

Read Also- Lucknow Massacre : लखनऊ में परिवार की हत्या करने वाले अरशद ने पुलिस से पूछा : ‘सोशल मीडिया पर क्या रिएक्शन आए…’

Related Articles