नई दिल्ली: 27 सालों बाद दिल्ली की गद्दी पर वापसी कर रही भारतीय जनता पार्टी दिल्ली की जनता की सेवा में बिल्कुल भी विलंब नहीं करना चाहती है। शपथ ग्रहण के तुरंत बाद दिल्ली सरकार में तुरंत विभागों का बंटवारा भी हो चुका है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गृह और वित्त विभागों का प्रभार अपने पास बरकरार रखा है।
जब कि उप मुख्यमंत्री प्रवेश वर्मा को शिक्षा, पीडब्ल्यूडी और परिवहन मंत्रालयों का प्रभार सौंपा गया।
पोर्टफोलियो की सूची: किसे क्या मिला
- रेखा गुप्ता (मुख्यमंत्री): गृह, वित्त, सेवाएं, सतर्कता, योजना
- प्रवेश वर्मा (उप मुख्यमंत्री): शिक्षा, पीडब्ल्यूडी, परिवहन
- कपिल मिश्रा: जल, पर्यटन और संस्कृति
- आशीष सूद: राजस्व और पर्यावरण, खाद्य और नागरिक आपूर्ति
- मंजींदर सिंह सिरसा: स्वास्थ्य और शहरी विकास और उद्योग
- पंकज कुमार सिंह: कानून, विधान कार्य, आवास
- रवींद्र कुमार इंद्राज: सामाजिक कल्याण, एससी/एसटी मामले, श्रम
आज सुबह, रेखा गुप्ता के साथ बीजेपी के छह विधायक—प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मजिंदर सिंह सिरसा, रवींद्र इंद्रराज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह—ने शपथ ली।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की कि बीजेपी सरकार महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की वित्तीय सहायता देने के अपने चुनावी वादे को पूरा करेगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को साकार करना सभी 48 बीजेपी विधायकों की जिम्मेदारी है। हम अपने सभी वादे जरूर पूरा करेंगे, जिसमें महिलाओं के लिए वित्तीय सहायता भी शामिल है। महिलाएं 100 प्रतिशत 8 मार्च तक अपने खातों में इस वित्तीय सहायता को प्राप्त करेंगी, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा। नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी के 48 विधायक टीम मोदी बनकर काम करेंगे औऱ सभी चुनावी वादों को पूरा करेंगे।
बीजेपी ने 27 वर्षों के बाद राष्ट्रीय राजधानी में शानदार जीत हासिल की और आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस को हराकर 70 सीटों वाली विधानसभा में 48 सीटों पर जीत दर्ज की।