Home » दिल्ली में प्री मानसून ने दी दस्तक, अयोध्या में बारिश का पानी घरों में घुसा

दिल्ली में प्री मानसून ने दी दस्तक, अयोध्या में बारिश का पानी घरों में घुसा

by Rakesh Pandey
ओडिशा में भारी बारिश से तबाही, दीवार गिरने से एक की मौत, छह अन्य घायल, भारी बारिश से 206 मकान ध्वस्त, प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री वितरित करने का निर्देश, एनडीआरएफ की टीमें तैनात
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : Delhi weather forecast:  जानलेवा हीट वेव के कहर के बाद राहत की खबर है। भारत के उत्तर पूर्वी राज्यों में मानसून ने दस्तक दे दी है। दिल्ली में प्री-मानसून के असर से लगातार बारिश हो रही है। वहीं उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बारिश ने बाढ़ का रूप ले लिया है। बारिश का पानी घरों में घुस गया है। अन्य इलाकों में भी बारिश के कारण जनजीवन अस्त- व्यस्त हो गया है।

Delhi weather forecast: इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

अब तक केरल में मानसून ने दस्तक दी थी। उसके बाद बिहार, झारखंड, गुजरात, गोवा, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, सिक्किम, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, मिजोरम आदि कई उत्तर पूर्वी राज्यों में भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

Delhi weather forecast: दिल्ली में प्री-मानसून की बारिश से मौसम सुहाना

आज दिल्ली में सुबह से लगातार बारिश हो रही है। झमाझम बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में सड़कों पर जलजमाव हो गया है। दिल्ली में हो रही बारिश के कारण वहां का मौसम खुशमिजाज हो गया है। लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। इससे पहले दिल्ली में हीट वेव का कहर जारी था। हालांकि यह बारिश प्री-मानसून का असर है। अभी दिल्ली में पूरी तरीके से मानसून आना बाकी है।

हीट वेव से राहत

पूरे देश में लगातार एक महीने से हीट वेव का असर कायम था। कई जगहों पर तापमान 45 डिग्री के ऊपर भी पहुंच गया था। हीट वेव के कारण हाई अलर्ट जारी किया गया था। मानसून के दस्तक देते हीं मौसम सुहाना हो गया है। लोगों को गर्मी से राहत मिली है। अब मानसून के दिल्ली सहित अन्य राज्यों में भी दस्तक देने के आसार हैं।

Related Articles