Home » Deoghar News: देवघर में सब-रजिस्ट्रार मनोज कुमार का निधन, हार्ट अटैक से तोड़ा दम

Deoghar News: देवघर में सब-रजिस्ट्रार मनोज कुमार का निधन, हार्ट अटैक से तोड़ा दम

Deoghar News: डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर बताकर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

by Reeta Rai Sagar
Deoghar Sub-Registrar Manoj Kumar passed away due to a heart attack
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

देवघर, झारखंड: देवघर जिले के सब-रजिस्ट्रार और स्थापना समाहर्ता के पद पर कार्यरत 47 वर्षीय मनोज कुमार का शनिवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 9 बजे उन्होंने नाश्ता करने के बाद ब्लड प्रेशर की दवाई ली और थोड़ी देर में सीने में बेचैनी महसूस होने लगी। तब उन्होंने चालक नीरज से तुरंत डॉक्टर के पास ले जाने को कहा।

गाड़ी में बैठते ही उनकी हालत तेजी से बिगड़ने लगी और रास्ते में ही वे बेहोश हो गए। चालक उन्हें पहले एक निजी अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर बताकर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिवार रांची में, शव पोस्टमार्टम के लिए तैयार

मनोज कुमार मूलरूप से पलामू जिले के मेदिनीनगर (डाल्टनगंज) के निवासी थे और वर्तमान में देवघर में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। उनका परिवार रांची में रहता है। घटना की सूचना मिलते ही देवघर जिले के सभी प्रशासनिक अधिकारी सदर अस्पताल पहुंचे। परिवार को सूचित किया गया है और वे जल्द देवघर पहुंचेंगे। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

Related Articles