Home » रांची में चल रही विभिन्न परियोजनाओं को लेकर उपायुक्त ने की बैठक, ये दिया निर्देश

रांची में चल रही विभिन्न परियोजनाओं को लेकर उपायुक्त ने की बैठक, ये दिया निर्देश

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: शनिवार को उपायुक्त रांची मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में जिले में चल रही विभिन्न परियोजनाओं, पथ निर्माण विभाग और भू-अर्जन से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमें रांची शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में चल रही परियोजनाओं की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी महत्वपूर्ण परियोजनाओं को ससमय पूरा किया जाए।

प्रमुख परियोजनाओं में सेन्ट्रल यूनिवर्सिटी के पहुंच पथ का निर्माण, कटहल मोड़ से अरगोड़ा पथ का चौड़ीकरण, बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से कुटियातु मोड़ तक पथ निर्माण, रांची रेलवे स्टेशन तक दूसरा पहुंच पथ निर्माण, सिरम टोली चौक-राजेंद्र चौक मेकन गोलचक्कर पर 4 लेन फ्लाईओवर और अरगोड़ा से कटहल मोड़ भाया पुंदाग पथ का चौड़ीकरण व मजबूतीकरण शामिल हैं। इन परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि रांची में यातायात की समस्या का समाधान हो सके।

भू-अर्जन प्रक्रिया को जल्द पूरा करें


उन्होंने जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया को जल्द पूरा करने के लिए कैंप आयोजित करने का निर्देश दिया। इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए। साथ ही सभी अंचल अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर वंशावली का सत्यापन और भूमि प्रतिवेदन प्रदान करने के लिए कहा। यह प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी होनी चाहिए ताकि परियोजनाओं की प्रक्रिया में कोई बाधा न आए। उपायुक्त ने कहा कि रांची शहर में किसी भी प्रकार की अड़चन को तुरंत दूर किया जाए। जिन रैयतों का मुआवजा किसी कारणवश नहीं हुआ है, उनका भुगतान तुरंत किया जाए। जिससे कि शहर को जाम मुक्त किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि रांची में चल रही सभी परियोजनाएं अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और इनकी समयबद्ध पूर्णता सुनिश्चित की जानी चाहिए।

ये रहे बैठक में मौजूद

इस बैठक में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी रांची केके राजहंस, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल रांची (शहरी), रांची जिला के सभी अंचल अधिकारी और अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles