Home » Dhalbhumgarh Raod Accident : धालभूमगढ़ में शंकरी बस एवं हाईवा की टक्कर, बच्चे समेत 11 घायल, एमजीएम रेफर

Dhalbhumgarh Raod Accident : धालभूमगढ़ में शंकरी बस एवं हाईवा की टक्कर, बच्चे समेत 11 घायल, एमजीएम रेफर

by Rajesh Choubey
Dhalbhumgarh Raod Accident
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

धालभूमगढ़ : पश्चिम बंगाल के विष्णुपुर से टाटानगर आ रही शंकरी बस का मंगलवार की शाम धालभूमगढ़ थाना के पास एक्सीडेंट हो जाने से 11 लोग घायल हो गए। शंकरी बस विपरीत दिशा से आ रही हाईवा से टकरा गई। घटना के बाद सामाजिक संस्था सेवा ही धर्म की एम्बुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धालभूमगढ़ पहुंचाया गया। चिकित्सकों की टीम ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। घायलों में बस का खलासी भी शामिल है। दो लोगों को छोड़कर सभी घायलों को उचित इलाज के लिए जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घायलों में 32 वर्षीय मुनमुन गुन, 13 वर्षीय सीमा गुन, 30 वर्षीय सोनाली चंद, 12 वर्षीय आयुष चंद ,12 वर्षीय परी नाग,14 वर्षीय रितिका कुमारी हैं।

सभी घायल जमशेदपुर के बिरसानगर के रहने वाले हैं। एक घायल 35 वर्षीय समीर नामता चाकुलिया का रहने वाला है। अभी वह भी जमशेदपुर में रहता है और बस का खलासी है। उसे कलाई में चोट आई है। 74 वर्षीय अश्विनी कर पश्चिम बंगाल के विक्रमपुर के रहने वाले हैं। 58 वर्षीय गुरुवारी महतो रायरंगपुर की रहने वाली है। 40 वर्षीय राजनंदनी महतो गालूडीह की रहने वाली है।

सुमित्रा सोरेन को भी चोट आई है। दो घायलों को छोड़कर डॉ. गोविंद किस्कु ने बेहतर इलाज के लिए सभी को बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया है। मौके से बस और हाईवा का ड्राइवर फरार हो गया। दोनों वाहनों को पुलिस ने जब्त कर लिया है। इन वाहनों को थाना लाया गया है।

Related Articles