Home » Jamshedpur Accident : धालभूमगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, दो युवकों की मौत पर मातम

Jamshedpur Accident : धालभूमगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, दो युवकों की मौत पर मातम

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। मृतकों की पहचान किसलय प्रसाद सिंह और राजेश कालिंदी उर्फ लादेन के रूप में की गई है। बताया गया कि दोनों युवक रात तीन बजे बाइक से कहीं जा रहे थे। जब वे गजानंद फैक्ट्री के पास राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर पहुंचे, तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही धालभूमगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को घाटशिला अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, किसलय प्रसाद सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि राजेश कालिंदी की मौत इलाज के दौरान अस्पताल में हुई।

इस हृदयविदारक घटना से पूरे धालभूमगढ़ प्रखंड में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोग दोनों युवकों की असमय मौत से बेहद दुखी हैं और सोशल मीडिया पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।

Read also Jamshedpur Grain Warehouse: पूर्वी सिंहभूम में राज्य खाद्य निगम के 24 गोदाम जर्जर, जानें क्या होगा नुकसान

Related Articles