Home » Binod Bihari Mahto Koyalanchal University : धनबाद आएंगे राज्यपाल और मुख्यमंत्री, बीबीएमकेयू में बिनोद बिहारी महतो की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

Binod Bihari Mahto Koyalanchal University : धनबाद आएंगे राज्यपाल और मुख्यमंत्री, बीबीएमकेयू में बिनोद बिहारी महतो की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

कार्यक्रम स्थल पर जर्मन हैंगर पंडाल तैयार किया गया है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीसी, एसएसपी समेत तमाम वरिष्ठ अधिकारी स्थल का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं।

by Rakesh Pandey
BINOD BIHARI MAHTO STATUE UNVEILING
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद : 20 मई यानी मंगलवार को झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन धनबाद स्थित बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (BBMKU) परिसर में स्वतंत्रता सेनानी और झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेता बिनोद बिहारी महतो की प्रतिमा का संयुक्त रूप से अनावरण करेंगे।

भव्य तैयारी और उच्च स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था

इस ऐतिहासिक समारोह को सफल बनाने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन और जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां अंतिम चरण में हैं। बीबीएमकेयू के कुलपति प्रो. रामकुमार सिंह खुद तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं। कार्यक्रम स्थल पर जर्मन हैंगर पंडाल तैयार किया गया है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीसी, एसएसपी समेत तमाम वरिष्ठ अधिकारी स्थल का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं।

तीन हजार से अधिक लोगों को भेजा गया निमंत्रण

विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि इस आयोजन के लिए 3000 से अधिक लोगों को आमंत्रित किया गया है, जिनमें जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद, छात्र, समाजसेवी और आम नागरिक शामिल हैं। बीबीएमकेयू परिसर को विशेष रूप से सजाया जा रहा है और सुरक्षा प्रबंधों को उच्चतम स्तर पर रखा गया है।

मुख्यमंत्री के साथ शामिल होंगे कई मंत्री और विधायक


कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ झारखंड सरकार के कई मंत्रीगण और क्षेत्रीय विधायक भी भाग लेंगे, जिनमें प्रमुख नाम इस प्रकार हैं:

सुदिव्य कुमार सोनू (उच्च व तकनीकी शिक्षा मंत्री)
योगेन्द्र प्रसाद (पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री)
ढुल्लू महतो (सांसद, धनबाद)
चंद्रप्रकाश चौधरी (सांसद, गिरिडीह)
राज सिन्हा, अरुप चटर्जी, मथुरा प्रसाद महतो, रागिनी सिंह, शत्रुघ्न महतो, जयमंगल सिंह, श्वेता सिंह, कल्पना सोरेन, जयराम महतो सहित कई विधायक

इस कार्यक्रम को धनबाद कोयलांचल में सामाजिक और शैक्षणिक चेतना का प्रतीक माना जा रहा है। बिनोद बिहारी महतो को झारखंड आंदोलन के प्रणेता और समाज सुधारक के रूप में जाना जाता है।

Read Also- Jharkhand News : CCL बरकासयाल में CBI की छापेमारी, जीएम और प्रोजेक्ट ऑफिसर से पूछताछ जारी

Related Articles