Home » Dhanbad Engineer Kidnapping : धनबाद से अपहृत अभियंता 48 घंटे के अंदर बरामद, रांची से पकड़ा गया मुख्य आरोपी

Dhanbad Engineer Kidnapping : धनबाद से अपहृत अभियंता 48 घंटे के अंदर बरामद, रांची से पकड़ा गया मुख्य आरोपी

by Rakesh Pandey
Dhanbad Kidnapped Engineer Recovered
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : Dhanbad Kidnapped Engineer Recovered नाटकीय घटनाक्रम में पुलिस ने धनबाद से इंजीनियर रमन कुमार झा के अपहरण व फिरौती मांगने के मामले का पर्दाफाश कर दिया है। धनबाद पुलिस ने एक अपहरणकर्ता को रांची से गिरफ्तार किया है। आरोपी को बुधवार को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

Dhanbad Engineer Kidnapping :  48 घंटे के अंदर पुलिस ने हासिल की सफलता

इंजीनियर रमन कुमार झा रांची के रहने वाले हैं। इंजीनियर रमन कुमार झा का अपहरण बैंक मोड़ इलाके से तीन लोगों ने मिलकर किया था। सूचना मिलते ही धनबाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के अंदर रमन कुमार झा को बरामद कर लिया तथा एक आरोपी सौरभ सिंह को रांची के जगरनाथपुर थाना क्षेत्र के प्रगति मैदान से गिरफ्तार किया।

 

Dhanbad Kidnapped Engineer Recovered :  मोबाइल लोकेशन के आधार पर रांची में की गई छापामारी

मामले के संबंध में बताया जाता है कि गौरव कुमार झा ने अभियंता रमन कुमार झा के अपहरण होने की सूचना धनबाद पुलिस को दी थी। सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक हृदीप पी जर्नादनन ने डीएसपी विधि व्यवस्था दीपक कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। टीम ने मोबाइल लोकेशन और तकनीकी सहयोग के आधार पर रांची में छापामारी की और आरोपी को गिरफ्तार किया।

Dhanbad Kidnapped Engineer Recovered :  चार पहिया वाहन और मोबाइल हुए बरामद

आरोपी सौरभ कुमार के पास से चार स्मार्ट फोन, एक कीपैड मोबाइल फोन के साथ एक चार पहिया वाहन किया सोनेट जब्त किया गया है।

Read Also-Jamshedpur school Bus Accident : जमशेदपुर के पोटका में स्कूली बच्चों से भरी बस पलटी, चार छात्र गंभीर, टीएमएच में इलाजरत

Related Articles