Home » Dhoni Tamil Film : अपनी तमिल फिल्म एलजीएम का ट्रेलर दस को लांच करेंगे धोनी

Dhoni Tamil Film : अपनी तमिल फिल्म एलजीएम का ट्रेलर दस को लांच करेंगे धोनी

by Rakesh Pandey
Dhoni to launch the trailer of his Tamil film LGM on Dus    Dhoni news film ms dhoni upcoming film
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now
रांची : एमएस धोनी के प्रोडक्शन हाउस में बन रही तमिल फिल्म एलजीएम (लेट्स गेट मैरिड) का ट्रेलर भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी स्वयं लांच करेंगे। धोनी के प्रोडक्शन हाउस ने अपने इंटरनेट मीडिया पेज पर इसकी जानकारी साझा की है। बताया कि मूवी का ट्रेलर लांच धोनी और साक्षी धोनी दस जुलाई को करेंगे। लांच कार्यक्रम के बारे में अभी जानकारी नहीं दी गई है। धोनी अभी रांची में हैं।
अपने जन्मदिन पर अपने पालतू कुत्तों के साथ केक काटा था। इसका वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर शेयर किया था। बता दें कि  इसके पहले धोनी एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने मूवी का टीजर सात जून को जारी किया था। इस तमिल फिल्म का पोस्टर भी धोनी ने जारी किया था, जिसका फोटो इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ था।
महेंद्र सिंह धोनी के लिए यह फिल्म बहुत खास है। उन्होंने फिल्म का निर्देशन रमेश थमिलमानी ने किया है। प्रोड्यूसर के नाम की जगह साक्षी सिंह धोनी लिखा गया है यानी फिल्म के प्रोडक्शन का काम महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी संभाल रही हैं। फिल्म में हरीश कल्याण और इवाना लीड रोल में हैं। इनके साथ ही नादिया और योगी बाबू भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

 

Related Articles