Home » सावन में बाबा भोले पर आधारित भोजपुरी गीत मचा रहे हैं धूम, पवन और खेसारी के गीत काे यू-ट्यूब पर मिल रहे सबसे अधिक व्यू

सावन में बाबा भोले पर आधारित भोजपुरी गीत मचा रहे हैं धूम, पवन और खेसारी के गीत काे यू-ट्यूब पर मिल रहे सबसे अधिक व्यू

by Rakesh Pandey
Bhojpuri Song  Sawan Bhojpuri Song, Pawan Kheshari Song Bhojpuri, youtube song
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

इंटरटेंमेंट डेस्क, मुंबई : भगवान भोलेनाथ के प्रिय माह सावन की शुरुआत हो चुकी है। शिव मंदिरों में भगवान शिव के दर्शन के लिए लोगों की कतार लगी है।। चारों तरफ शिव भक्ति के गीत की गूंज सुनाई दे रही है। हर सावन की तरह इस बार भी शिव भक्ति पर आधारित कई भाेजपुरी गीत लांच हुए हैं। कांवर यात्रा पर जाने वाले लोग इन गीतों का भरपूर आनंद ले रहे हैं। भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह से लेकर हिट मशीन खेसारी लाल यादव, नील कमल सिंह, राकेश मिश्रा, गूंजन सिंह, रितेश पांडे, अंकुश राजा, शिल्पी राज, शिवानी सिंह,कल्लू, चंदन चंचल जैसे गायकों के गीत सावन में खूब धूम मचा रहे हैं। इसके अलावा छोटे कलाकारों के भी बोलबम गीत छाये हुए हैं। अधिकांश गीतों को लाखों में व्यू और लाइक्स मिल चुके हैं। हम कुछ ऐसे ही गीतों के बारे में आप को बताने जा रहे हैं:-

पवन और खेसारी के बोलबम गीत मचा रहे हैं धूम :
सावन 2023 में इस बार दर्जनों सिंगर के 100 से अधिक गीत लांच हो चुके हैं। सावन के भक्ति गीतों में पावर स्टार पवन सिंह और हिट मशीन खेसारी लाल यादव का कोई मुकाबला नहीं है। पवन सिंह का बोलबम गीत ‘ए भोले बाबा ‘ को रिलीज हुए महज 3 दिन ही हुए हैं। अबतक इस गीत को 74 लाख व्यू मिल चुके हैं।

यह गीत सभी भक्तों को काफी पसंद आ रहा है। वहीं खेसारी लाल यादव का गीत’ अहिरान बम’ और ‘ए मोर भोला’ भी भक्ताें द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। दोनों ही गीतों को अबतक 56 लाख व 21 लाख व्यू आ चुके हैं। गायक नील कमल सिंह के बोल बम गीत ‘ गांजा मिलाके पिये सुरती में’ 31 लाख और ‘ए बाबा झोली के बा’ को अब तक 4 लाख व्यू मिल चुके हैं ।

चंदन चंचल का गीत भी खूब सुना जा रहा है :
गायक चंदन चंचल द्वारा गाया गया गीत ‘ गांजा के आशिक बा’ को 16 लाख व्यू मिला हैं। गायक गूंजन सिंह का’ देवघर में चाही जमीन भोला जी’ गीत को 5 लाख व्यू, गायक प्रमोद प्रेमी के ‘जलवा शिवाला पर ढरबू हो’ गीत को 50 हजार व्यू मिले हैं।

रितेश पांडे भी छाए
इसा सावन रितेश पांडे के बोल बम गीत’ भोला जी से मांगे’ का जादू लाेगाें पर दिख रहा है। इसे अब तक 5 लाख व्यूज मिले हैं। जबकि कल्लू के बोल बम गीत ‘चल न शिवाला प’ को 2 लाख व्यूज मिले हैं। इस प्रकार से हर दिन दर्जनों की संख्या में बड़े व छोटे कलाकारों के बोलबम गीत रिलीज हो रहे है। लोग भी इन गीतों को खूब सुन रहे हैं। भोजपुरी भक्ति गीत में कलाकार भगवान शंकर व माता पार्वती और नंदी बनकर एक से बढ़कर एक वीडियो लांच कर रहे हैं।

 

Related Articles