RANCHI : झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा डैम में शनिवार सुबह तीन लोगों के शव बरामद किए गए। मिली जानकारी के अनुसार मृतकों में जमशेदपुर सिविल कोर्ट के जज के दो बोडीगार्ड और एक चालक शामिल हैं। तीनों के शव डैम से मिले हैं। घटना के वक्त एक और व्यक्ति के डूबने की आशंका जताई जा रही है, जिसकी तलाश की जा रही है। घटनास्थल से हथियार और एक कार भी बरामद किया गया है। जांच के दौरान मृतकों की पहचान संजय सिंह और राबिन कुंवर के रूप में हुई है। नगड़ी थाना पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। फिलहाल मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
RANCHI NEWS : धुर्वा डैम में मिला 3 लोगों का शव, जांच में जुटी पुलिस
by Vivek Sharma
written by Vivek Sharma
54
Vivek Sharma
जर्नलिज्म में 12 सालों का एक्सपीरियंस है। सन्मार्ग, दैनिक जागरण आईनेक्स्ट, खबर मंत्र जैसे प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में 9 साल काम कर चुके हैं। साथ ही डिजिटल मीडिया न्यूजविंग, इनसाइडर लाइव, जोहार लाइव में काम करने का अनुभव है। हेल्थ रिपोर्टिंग के अलावा अन्य बिट्स पर भी रिपोर्टिंग करने का भी अनुभव है।

