Home » Jamshedpur Women’s Protest : मंईयां सम्मान योजना का लाभ नहीं मिलने से महिलाओं में असंतोष, ब्लॉक ऑफिस में किया विरोध-प्रदर्शन

Jamshedpur Women’s Protest : मंईयां सम्मान योजना का लाभ नहीं मिलने से महिलाओं में असंतोष, ब्लॉक ऑफिस में किया विरोध-प्रदर्शन

by Yugal Kishor
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को मंईयां सम्मान योजना का लाभ न मिलने से नाराज महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं ने इस योजना के तहत उनकी लाभ राशि की किश्तें न मिलने पर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी नाराजगी जाहिर की। उनका कहना था कि वे पिछले तीन महीनों से प्रखंड और अंचल कार्यालय के चक्कर लगा रही हैं, लेकिन अब तक उनके खातों में कोई भी किस्त नहीं आई है।

महिलाओं का आरोप

महिलाओं का आरोप है कि राज्य सरकार ने लाखों महिलाओं के खातों में पांच किश्तें भेजी हैं, लेकिन उनके खातों में एक भी किश्त नहीं आई। महिलाओं का कहना था कि वे बार-बार दफ्तरों में जाकर निराश हो चुकी हैं। शुक्रवार को जब वे प्रखंड कार्यालय पहुंचीं तो वहां कोई अधिकारी मौजूद नहीं था। इससे नाराज होकर महिलाओं ने नारेबाजी की और कहा कि यदि उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल रहा तो झारखंड की अन्य महिलाओं को भी इसका लाभ नहीं मिलना चाहिए।

चुनाव के बाद कोई नहीं सुनता

विरोध कर रही महिलाओं ने आरोप लगाया कि जब चुनाव होता है तो नेता उनके घर आकर वोट की मांग करते हैं, लेकिन चुनाव के बाद उनकी कोई सुनवाई नहीं होती। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) सरकार ने मंईयां सम्मान योजना के लाभ का वादा किया था, लेकिन अब वे इस योजना से वंचित हैं। महिलाओं ने कहा कि अगर फार्म भरने में कोई गलती हुई है, तो इसकी सूचना उन्हें दी जाए ताकि वे सुधार कर सकें। इसके लिए वे उपायुक्त कार्यालय भी गई थीं, लेकिन वहां से उन्हें अंचल कार्यालय भेज दिया गया।

आंदोलन की चेतावनी

नाराज महिलाओं ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होता, तो वे आंदोलन करने पर मजबूर होंगी। उन्होंने कहा कि अब तक कोई भी जिम्मेदार अधिकारी उनकी समस्याओं का समाधान नहीं कर पाया है।

Related Articles