Home » जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने बनाईं डॉक्यूमेंट्री फिल्में : विषय चयन और निर्माण की प्रक्रिया से हुईं रूबरू

जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने बनाईं डॉक्यूमेंट्री फिल्में : विषय चयन और निर्माण की प्रक्रिया से हुईं रूबरू

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

लोकल डेस्क, जमशेदपुर : झारखंड के जमशेदपुर में स्थित राज्य के एकमात्र महिला विश्वविद्यालय जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के पत्रकारिता और संचार विभाग की ओर से डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माण पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें विभाग के स्नातक तीसरे वर्ष की छात्राओं ने अपनी फिल्में का प्रदर्शन किया। यह डॉक्यूमेंट्री गरीबी, आसरा (वृद्धाश्रम), स्नातक पास और कैंसर जागरूकता जैसे विषयों के इर्द-गिर्द बनाई गई थी।

कुलपति ने कहा- गंभीर विषयों को किया गया प्रस्तुत

कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉक्टर अंजिला गुप्ता का शुभकामना संदेश सुनाया गया। कुलपति ने अपने संदेश में कहा कि डॉक्यूमेंट्री के जरिए जिन गंभीर विषयों का छात्राओं ने चयन किया है। वह बेहद महत्वपूर्ण है। इससे समाज को जागरूक करने में मदद मिलेगी। उन्होंने और भी विभिन्न विषयों पर डॉक्यूमेंट्री तैयार करने के लिए छात्राओं को प्रेरित किया।

अतिथि के रूप में राहुल अमीन को बतौर एक्सपर्ट निर्देशक आमंत्रित किया गया। उन्होंने छात्राओं को विषय चयन से लेकर निर्देशन की बारीकियों से अवगत कराया। फिल्म निर्माण प्रक्रिया से जुड़े अहम सुझाव दिये।

इनकी देखरेख में हुआ कार्यक्रम
पत्रकारिता और संचार विभाग की फैकेल्टी शालिनी प्रसाद के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम हुआ। महिला विश्वविद्यालय के फैकल्टी के रूप में मिस्टर राहुल अमीन को आमंत्रित किया। उन्होंने छात्राओं के प्रोजेक्ट और फिल्म निर्माण में सहायता की।

इस इवेंट ने छात्राओं की प्रतिभा और योग्यता को प्रमाणित किया। उन्हें समाज के विभिन्न मुद्दों और जीवन से जुड़ी समस्याओं को देखने का नया नजरिया दिया। कई दूसरी छात्राओं को प्रोजेक्ट में सक्रिय भागीदार बनने का अवसर प्रदान किया।

Read Also : जमशेदपुर : मुसाबनी स्वास्थ्य केंद्र के 11 कर्मियों का कटेगा एक दिन का वेतन

Related Articles