जमशेदपुर : कोल्हान विश्वविद्यालय काे 21 महीने बाद नया कुलपति मिल गया है। डॉक्टर अंजिला गुप्ता ने मंगलवार को योगदान दे दिया। इस दाैरान कोल्हान विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों व कर्मियों के द्वारा उनका स्वागत किया गया। पदभार लेने के बाद नए कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय के कई महत्वपूर्ण कार्य ठप्प पड़े हुए हैं। विश्वविद्यालय की समस्याओं को चिन्हित कर उनका समाधान जल्द से जल्द करना है। इसके साथ ही विश्वविद्यालय के शैक्षणिक विकास पर भी जोर रहेगा।
आगे कुलपति ने कहा पॉलिसी का निर्माण व क्रियान्वयन छात्र हित को ध्यान में रखकर किया जाएगा। विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता रहेगी। विश्वविद्यालय के सिस्टम को दुरुस्त किया जाएगा। तभी विश्वविद्यालय का संचालन सही एवं सुचारु ढंग से हो पाएगा। मालूम हों कि राजभवन रांची के द्वारा 28 फरवरी को डॉक्टर अंजिला गुप्ता को कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा का नया कुलपति नियुक्त किया गया था। एेसे में करीब 18 दिनों के बाद उन्हाेंने काेल्हान विश्वविद्यालय में अपना योगदान दिया।
इन समस्याओं का करना है समाधान
कुलपति ने आउटसोर्सिंग कर्मी, वोकेशनल शिक्षकों की समस्याएं, शिक्षकों के पदोन्नति के मुद्दे, सत्र की लेट लतीफी, शिक्षकों की कमी, वेतन संबंधी मुद्दे, सेशन के लेट होने से छात्रों के भविष्य पर पड़ने वाले प्रभाव व अन्य विषयों पर अपनी बातों को रखा। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी समस्याओं पर गहराई से अध्ययन किया जाएगा। उसके बाद समाधान के रास्ते निकाले जाएंगे। पूर्व में विश्वविद्यालय में हुए अनियमितता के मुद्दे पर उन्होंने कहा की मामले की जानकारी लेकर आगे से ध्यान रखा जाएगा कि इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति ना हो।
सभी काे करना हाेगा समय का पालन
डाॅ अंजिला गुप्ता ने कहा कि अधिकारी हाें या शिक्षक सभी काे समय का पालन करना हाेगा। समय पर विवि व काॅलेज में आने के साथ ही अपना काम भी निर्धारित अवधि में ही निपटाना हाेगा। उन्हाेंने कहा कि काॅलेजाें में शैक्षणिक गुणवत्ता के स्तर काे बढ़ाने पर उनका फाेकस रहेगा। कई नए काेर्स भी शुरू किए जाएंगे। इस पर जल्द काम शुरू हाेगा।