Home » अबकी बार 400 के बाद ही होगा असली खेला : डा हिमंत बिश्वा शर्मा

अबकी बार 400 के बाद ही होगा असली खेला : डा हिमंत बिश्वा शर्मा

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

रजरप्पा(रामगढ) :Dr. Himanta Bishwa Sharma : झारखंड में चुनाव प्रचार के दौरान असम के मुख्यमंत्री डा हिमंत बिश्वा शर्मा बुधवार को हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल के समर्थन में सीसीएल रजरप्पा के आवासीय कालोनी स्टेडियम पहुंचे।

चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डा हिमंत बिश्वा शर्मा ने विपक्ष पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 400 सीट मिली तो ज्ञानवापी मंदिर बनेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 370, राम मंदिर जैसे कई कार्य किए है। अबकी बार 400 के बाद ही असली खेला होगा।

पहले तो टेलर था, अब पूरी फिल्म दिखेगी। आगे उन्होंने झारखंड में महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा पर इसके प्रभाव पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि घुसपैठिए अक्सर आदिवासी महिलाओं से शादी करके जमीन हासिल कर लेते हैं। ये घुसपैठिए फिर आदिवासी महिलाओं के अधिकारों पर नियंत्रण करते हैं।

कहा कि हमारे भविष्य की सुरक्षा के लिए झारखंड में इस तरह की स्थिति को रोकना होगा। हमें झारखंड में जबरन धर्मांतरण पर आवाज उठाना चाहिए। आगे उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा की आलोचना करते हुए कहा, झारखंड में जितनी नकदी बरामद हो रही है, उससे यह स्पष्ट है कि राज्य में कितना भ्रष्टाचार है।

जब एक मंत्री के निजी सचिव के घरेलू सहायक से 35 करोड़ रुपये की वसूली हो सकती है, तो यह भ्रष्टाचार के पैमाने को दर्शाता है। मैं आपसे अपील करता हूं कि यहां से भ्रष्टाचार को जड़ से हटाने के लिए भाजपा को वोट दें, क्योंकि झारखंड में करप्शन खत्म करने के लिए हमे ईडी और सीबीआई चाहिए।

Related Articles