Kolhan University Breaking News: जमशेदपुर. जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में सांख्यिकी विभाग के विभागाध्यक्ष के रूप में कार्यरत असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ प्रभात कुमार सिंह कोल्हन विश्वविद्यालय के एग्जामिनेशन डिपार्टमेंट में ओएसडी बनाया गया है। वह डॉ. विष्णु शंकर सिन्हा की जगह लेंगे। इसके अलावा टाटा कॉलेज चाईबासा के इतिहास विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ अरविंद कुमार सिंह को भी ओएसडी एग्जाम की जिम्मेदारी दी गई है।
पहले से एग्जाम डिपार्टमेंट में ओएसडी की जिम्मेदारी संभाल रहे डॉ धर्मेंद्र कुमार रजक को यथावत रखा गया है। वह पूर्व की तरह अपने दायित्व का निर्वहन करते रहेंगे। विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ अंजिला गुप्ता आदेश से विश्वविद्यालय के कुलसचिव की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है।
वीमेंस यूनिवर्सिटी के पहले कुलसचिव रहे हैं डॉ प्रभात कुमार सिंह
डॉ प्रभात कुमार सिंह इससे पहले भी प्रशासनिक पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने जमशेदपुर स्थित जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के पहले कुलसचिव के पद पर अपनी ज़िम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन किया था। इसके अलावा कोल्हान विश्वविद्यालय में भी वह लंबे समय तक ओएसडी एग्जाम के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
Read Also- सीबीएसई 12वीं में 3.6% और 10वीं में 1.9% गिरा रिजल्ट