Home » पुलिस के जाल से बच निकला नशे का सौदागर तौफीक, हाथ आया 200 किलो गांजा

पुलिस के जाल से बच निकला नशे का सौदागर तौफीक, हाथ आया 200 किलो गांजा

by Rakesh Pandey
Drug Dealer Escaped Police
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : Drug Dealer Escaped Police:   नशे के लगातार बढ़ रहे कारोबार के बीच ‘उड़ता झारखंड’ बन रहे इस राज्य में गांजा, अफीम के तस्करों पर पुलिस का शिकंजा भी कस रहा है। नशे के सौदागरों की पहचान और उनकी धर-पकड़ भी हो रही है। एक दिन पूर्व ही पंजाब से अफीम लाकर झारखंड में बेचे जाने के मामले में एक होटल संचालक को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं, शुक्रवार की देर रात लोहरदगा और रांची जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार की रात रांची जिला के नगड़ी में एक स्कॉर्पियो वाहन से 200 किलोग्राम से अधिक गांजा बरामद किया है।

Drug Dealer Escaped Police: लोहरदगा का आरोपित गिरफ्तार

दरअसल, इस कार्रवाई में पुलिस को तलाश थी नशे के कारोबार से जुड़े तौफीक की। वह हाथ तो नहीं आया लेकिन इसी कनेक्शन में एक व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस की गिरफ्त में आया व्यक्ति लोहरदगा जिले का रहने वाला है। इस स्कॉर्पियो का पीछा लोहरदगा जिला की पुलिस कर रही थी। पुलिस द्वारा वाहन का पीछा किए जाने की भनक स्कॉर्पियो में सवार दोनों लोगों को लग चुकी थी।

Drug Dealer Escaped Police: रास्ते से उतर भागा

पुलिस को पीछा करते देख रास्ते में ही स्कॉर्पियो से एक व्यक्ति उतर गया और अंधेरे में गायब हो गया। इसके बाद भागने की हड़बड़ी में रांची जिला के नगड़ी के समीप स्कॉर्पियो वाहन के चालक ने एक दूसरे वाहन में ठोक दिया। दोनों वाहनों के बीच टक्कर होने की घटना के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने जब वाहन की तलाशी ली तो स्कॉर्पियो में 200 किलोग्राम से ज्यादा गांजे के बैग रखे मिले। पुलिस ने गांजे को बरामद कर लिया।

Drug Dealer Escaped Police: गांजा तस्करों के खिलाफ पुलिस ने बिछाया था जाल

दरअसल, लोहरदगा पुलिस ने गांजा तस्करों के खिलाफ जाल बिछा रखा था। लोहरदगा जिला के सेन्हा थाना क्षेत्र के कल्हेपाट गांव में विगत महीने तौफीक अंसारी नामक एक व्यक्ति के घर कार पार्किंग में पुलिस की टीम ने छापेमारी की थी। जहां से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया था। तौफीक को पकड़ने के लिए ही पुलिस ने जाल बिछाया था। हालांकि वह की पकड़ में नहीं आया था।

Drug Dealer Escaped Police: गुप्त सूचना पर पुलिस ने किया था पीछा

लोहरदगा पुलिस को यह सूचना मिली थी कि तौफीक एक स्कॉर्पियो वाहन में एक अन्य व्यक्ति के साथ गांजा लेकर रांची जा रहा है। जिसके बाद लोहरदगा से ही पुलिस की टीम स्कॉर्पियो का पीछा करना शुरू कर दिया था। अपराधियों को इस बात की भनक लग गई थी कि पुलिस द्वारा उनका पीछा किया जा रहा है। इसका आभास होने के बाद स्कॉर्पियो के चालक ने वाहन की गति तेज कर दी। वाहन रांची जिला क्षेत्र अंतर्गत नगड़ी में जाकर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस बीच तौफीक पुलिस की पकड़ से बच निकला। हालांकि लोहरदगा पुलिस की टीम तौफीक की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही तौफीक की गिरफ्तारी होगी।

Read Also-गुमला में होटल के संचालक ने खरीदी थी 66 किलो अफीम, धर ले गई पंजाब की पुलिस

Related Articles