दुमका : झारखंड के दुमका जिले में अवैध संबंध के संदेह में एक पति हैवान बन गया। गुरुवार को पांदनपहाड़ी पंचायत अंतर्गत मोहनपुर गांव के पास युवक ने अपनी पत्नी की पत्थर से कूचकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पति राजेश सोरेन मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका का शव कब्जे में लेकर शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए पीजेएमसीएच भेजा गया।
Dumka Woman Murder : रिश्तेदार के घर से लौटते समय हुआ विवाद : गुस्से में आकर ली जान
पुलिस के अनुसार, दंपती गुरुवार को किसी रिश्तेदार के घर मोहनपुर गए थे। लौटते समय दोनों के बीच रास्ते में कहासुनी हुई। अवैध संबंध के शक में पति राजेश सोरेन ने गुस्से में आकर पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया और पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी।
साइको प्रवृत्ति का है आरोपी : पहले से था मानसिक असंतुलन
घटना की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी त्रिपुरारी कुमार ने बताया कि आरोपी राजेश सोरेन साइको टेंडेंसी वाला व्यक्ति है। उसे अपनी पत्नी पर किसी अन्य पुरुष से संबंध होने का शक था। उसी के चलते उसने यह जघन्य अपराध कर डाला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
Dumka Woman Murder : पीड़िता की पहचान
मृतका मूल रूप से पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के जामकेन्द गांव की रहने वाली थी। उसका ससुराल काठीकुंड प्रखंड के बिछियापहाड़ी गांव में है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
Read Also- Deoghar AIIMS : देवघर एम्स में बड़ा हादसा : पांचवीं मंजिल से गिरा MBBS छात्र, हालत गंभीर