Home » रोजाना खाएं दही: फिर देखें कमाल, क्यों माना जाता पोषण तत्वों का पावर हाउस

रोजाना खाएं दही: फिर देखें कमाल, क्यों माना जाता पोषण तत्वों का पावर हाउस

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

हेल्थ डेस्क, नई दिल्ली : दही आपके सेहत के लिए कितनी फायदेमंद हैं, शायद इसका अंदाजा आपको नहीं होगा। अगर, एक बार आपको पता चल जाएं कि दही में कौन-कौन से पोषण तत्व होते हैं तो आप रोजाना दही खाना पसंद करेंगे। जी हां। दही वाकई आपके सेहत के लिए बहुत लाभकारी है। जो लोग इसके बारे में जानते हैं, वे नियमित रूप से दही का सेवन करते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि, एक बार दही खाकर देखें, इसके बाद काफी बदलाव देखने को मिलेगा। दरअसल, दही एक-दो बीमारी नहीं बल्कि दर्जनों बीमारी में रामबाण का काम करती है। आइए जानते हैं इसके बारे में डायटीशियन अन्नू सिन्हा से।

दही में कौन-कौन से पोषण तत्व होते हैं?

दही में बहुत सारे पोषण तत्व होते हैं। दरअसल, दही के फायदे इतने अधिक हैं कि इसका सेवन अब हर उम्र के लोग देश से लेकर विदेश तक करने लगे हैं। दही में कैल्शियम, राइबोफ्लोविन, प्रोटीन, विटामिन-बी6, विटामिन-बी12 सहित अन्य पोषण तत्व होते हैं। इससे तमाम बीमारियां दूर रहती हैं। अगर हुई भी हैं तो उससे लड़ने में काफी मददगार साबित होता।

इन तीन बीमारियों के लिए रामबाण है दही

– हड्डियों के लिए फायदेमंद : आपने देखा होगा जब आपके हड्डी में कमजोरी सहित अन्य समस्या होती है और अगर आप डॉक्टर के पास पहुंचते हैं तो चिकित्सक इस दौरान आपको दही खाने की सलाह देते हैं। क्या, इसका कारण आपको पता है? अगर नहीं तो जान लीजिए। दही कैल्शियम और फास्फोरस से भरपूर होता है, जो हड्डियों की मजबूती के लिए आवश्यक तत्व हैं। इसके साथ ही दही खाने से गठिया और ऑस्टियोपोरोसिस का भी खतरा कम हो जाता है। इसके लिए आपको नियमित रूप से दही खाना होगा।

– दिल के लिए लाभदायक : आज के समय में दिल की बीमारी तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में आपके पास एक उपाय है जिसका सेवन कर आप दिल की बीमारी से बच सकते हैं। जी हां। दरअसल, दही एचडीएल या अच्छे कोलेस्ट्रॉल को पहले बढ़ाता है और फिर इसके माध्यम से ब्लड प्रेशर और हाई ब्लड प्रेशर को कम करके हृदय स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद करता है, जो दिल से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को बढ़ाने वाले प्रमुख कारक हैं।

– वजन होता कम : दही खाने से आपका वजन भी नियंत्रित रहता है। आपने देखा होगा आजकल लोग वजन कम करने के लिए न जानें क्या-क्या करते हैं। ऐसे में आपके पास एक अच्छा उपाय है जिसका सेवन कर आप अपना वजन कम कर सकते हैं। दरअसल, दही में भारी मात्रा में प्रोटीन होता है, जो ब्लड शुगर के स्तर को कम करता है। ऐसे में वजन को ठीक रहता ही हैं साथ में आपका शुगर भी ठीक रहता है।

दही कैसे खाना चाहिए?

अब सवाल आता है कि दही कैसे खाना चाहिए? क्या रोजाना खाना चाहिए या फिर कुछ दिनों के अंतराल पर? इसे लेकर लोगों में काफी संशय की स्थिति रहती है तो आइए इसके बारे में भी आपको स्पष्ट कर दें। दही खाने का सबसे अच्छा समय सुबह होता है। इससे आपकी पाचन शक्ति के साथ-साथ हड्डियों को मजबूती भी मिलती है। अगर, आप नियमित रूप से नाश्ता में दही का सेवन करते हैं तो इससे आपका अर्थराइटिस की समस्या भी दूर हो जाती है।

दही का रायते या छाछ बनाकर भी ले सकते हैं

अगर आपको दही पसंद नहीं है तो ऐसे में आप इसका रायता या फिर छाछ बनाकर भी ले सकते हैं। इसके साथ ही और भी कई चीज बनाकर आप ले सकते हैं। लेकिन, ध्यान रहें की दही का सेवन रात में नहीं करें। यह सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता है।

रोजाना कितना दही खाना चाहिए? 

आपके मन में यह भी सवाल आता होगा कि रोजाना कितना दही खाना चाहिए तो आइए इसे भी दूर कर देते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर आप दही खाने के शौकीन हैं तो रोजाना सुबह व दोपहर में एक कटोरी दही खा सकते हैं। शाम व रात के समय दही खाने से बचना चाहिए। वहीं, अगर आपको सर्दी हुआ हो तो भई दही नहीं खाएं।

प्याज के साथ दही नहीं खाएं

अक्सर लोग दही के साथ प्याज का सलाद खाना पसंद करते हैं लेकिन यह सेहत के लिए ठीक नहीं है। इससे आपको कई तरह की परेशानी उत्पन्न हो सकती है। दरअसल, जब आप दही व प्याज एक साथ खाते हैं तो इससे एनिमल प्रोटीन बनते हैं जिससे आपको दस्त, गैस व पाचन से जुड़ी समस्या शुरू हो जाती है।

READ ALSO : जमशेदपुर सहित आसपास के इलाकों में डेंगू का कहर: महिला की गई जान, जानें क्या है स्थिति

दही खाने से यह भी होता फायदा

दही खाने से पाचन शक्ति तो ठीक रहता ही हैं इसके अलावा आपका रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत रहता है। इससे आपको कोई रोग जल्दी नहीं होता। वहीं, रोग होता भी है तो उससे लड़ने में मदद मिलती है। मांसपेशियों के लिए भी दही अच्छा माना जाता है। अगर आपको कहीं चोट लग जाए और सूजन हो जाए तो उसे कम करने में भी दही मददगार साबित होता है।

Related Articles