Home » Jharkhand Weather :  झारखंड में शीतलहर का असर : IMD ने जारी किया अलर्ट, इन जिलों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड

Jharkhand Weather :  झारखंड में शीतलहर का असर : IMD ने जारी किया अलर्ट, इन जिलों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड

by Rakesh Pandey
Jharkhand Weather Update
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड की राजधानी रांची में पिछले 24 घंटों में कड़ी शीतलहर ने लोगों को बेहाल कर दिया है। दिनभर धूप में भी लोग कांपते रहे। ठंड का असर इतना गहरा रहा कि लोग घर से बाहर निकलने में भी संकोच करते नजर आए। राज्य के विभिन्न हिस्सों में भी मौसम का हाल कुछ ऐसा ही रहा, खासकर पश्चिमी जिलों जैसे गुमला और कोडरमा में सुबह के समय कोहरे की घनी परत ने लोगों की राहों को मुश्किल बना दिया। साइकिल चलाना तक भारी पड़ रहा था।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार, रविवार को भी राज्य में शीतलहर के प्रभाव से राहत मिलने की संभावना नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि हिमालय क्षेत्र में हो रही बर्फबारी के कारण झारखंड में ठंड का प्रभाव बढ़ गया है। हवा में चल रही कनकनी ने दिन में भी ठंड का अहसास कराना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दिन भी न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

ठंड के बीच सतर्क रहें ये जिले

झारखंड में ठंड का असर अगले कुछ दिनों तक बने रहने की संभावना है। IMD (India Meteorological Department) ने अलर्ट जारी किया है और विशेष रूप से कुछ जिलों में शीतलहर से ज्यादा सतर्क रहने की सलाह दी है। खासकर पलामू, गढ़वा, लातेहार, कोडरमा, साहिबगंज और गुमला जिलों में शीतलहर का असर और भी अधिक रहेगा। यहां के लोग विशेष रूप से सुबह और शाम के समय कोहरे और शीतलहर से बचकर रहें।

मौसम विभाग के मुताबिक, आज पूरे राज्य में दिनभर कोहरा और धुंध का असर बना रहेगा। तेज कोहरे की वजह से दृष्यता कम हो सकती है, और बाहर निकलते वक्त वाहन चालकों को खासतौर पर सावधानी बरतनी चाहिए। इसके अलावा, शीतलहर की स्थिति शाम के समय और भी गंभीर हो सकती है, जिससे ठंड का असर बढ़ेगा।

राज्य के विभिन्न जिलों में आज का मौसम कुछ इस तरह का रहेगा

देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास हो सकता है।
बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहने का अनुमान है।
पूर्वी व पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा में अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक रह सकता है।

Read Also- झारखंड में शीतलहर का असर : IMD ने जारी किया अलर्ट, इन जिलों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड

Related Articles