Home » Ranchi Railway Division : रांची रेल मंडल की 8 ट्रेनें रहेंगी रद्द, फ्लाईओवर के लिए लिया जाएगा ब्लॉक

Ranchi Railway Division : रांची रेल मंडल की 8 ट्रेनें रहेंगी रद्द, फ्लाईओवर के लिए लिया जाएगा ब्लॉक

by Vivek Sharma
Railway Division
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड की राजधानी स्थित रांची रेल मंडल के अंतर्गत फोर लेन वाली सिरमटोली सड़क सह रेल ओवर ब्रिज निर्माण कार्य के लिए ब्लॉक लिया जाएगा। ऐसे में रांची रेल मंडल की 8 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। वहीं कई और ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। इसके अलावा कुछ ट्रेनें बदले रूट से चलेंगी।

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

ट्रेन संख्या 18602/18601 हटिया-टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ 07/01/2025 से 16/01/2025 तक रद्द रहेगी।

ट्रेन संख्या 18628/18627 रांची-हावड़ा-रांची एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ 07/01/2025 एवं 12/01/2025 को रद्द रहेगी।

ट्रेन संख्या 68036 /68035 हटिया टाटानगर -हटिया मेमू, यात्रा प्रारंभ 07/01/2025 से 12/01/2025 तक रद्द रहेगी।

ट्रेन संख्या 58663/58664 हटिया-सांकी-हटिया मेमू, यात्रा प्रारंभ 07/01/2025 से 16/01/2025 तक रद्द रहेगी ।

ट्रेन संख्या 58665/58666 हटिया-सांकी-हटिया मेमू यात्रा प्रारंभ 07/01/2025 से 16/01/2025 तक रद्द रहेगी।

ट्रेन संख्या 18036/18035 हटिया-खडगपुर-हटिया एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ 07/01/2025 से 16/01/2025 तक रद्द रहेगी।

ट्रेन संख्या 18175/18176 हटिया झारसुगुड़ा-हटिया एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ 07/01/2025 से 12/01/2025 तक रद्द रहेगी।

ट्रेन संख्या 58034/58033 रांची-बोकारो स्टील सिटी-रांची मेमू यात्रा प्रारंभ 07/01/2025 से 16/01/2025 तक रद्द रहेगी।

ट्रेन के प्रस्थान समय में परिवर्तन

ट्रेन संख्या 20887 रांची-वाराणसी वंदेभारत एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ 07/01/2025 से 12/01/2025 तक अपने निर्धारित प्रस्थान समय के स्थान पर 30 मिनट विलंब से रांची से प्रस्थान करेगी।

ट्रेनो के मार्ग में परिवर्तन

ट्रेन संख्या 07255 हैदराबाद-पटना स्पेशल एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ 08/01/2025 को अपने निर्धारित मार्ग राउरकेला, रांची, मुरी, कोटशिला के स्थान पर परिवर्तित मार्ग राउरकेला, सिनी, चांडिल, मुरी, कोटशिला होकर चलेगी।

ट्रेन संख्या 13425 मालदा टाउन-सूरत एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ 11/01/2025 को अपने निर्धारित मार्ग कोटशिला, मुरी, रांची, राउरकेला के स्थान पर परिवर्तित मार्ग कोटशिला, मुरी, चांडिल, सिनी, राउरकेला होकर चलेगी।

ट्रेन संख्या 07055 रक्सौल-सिकंदराबाद स्पेशल एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ 07/01/2025 को अपने निर्धारित मार्ग कोटशिला, मूरी, रांची, राउरकेला के स्थान पर परिवर्तित मार्ग कोटशिला, मुरी, चांडिल, सिनी, राउरकेला होकर चलेगी।

Read Also- Wonder Of Nature : प्रकृति का अजूबा…प्राकृतिक दोस्ती और आस्था का प्रतीक है जोड़ा पेड़, सचमुच अद्भुत है यह प्रेम का प्रतीक

Related Articles