Home » झारखंड और महाराष्ट्र में चुनावी तारीखों की घोषणा आज, JMM ने लगाया आऱोप ‘बीजेपी को सब पता था’

झारखंड और महाराष्ट्र में चुनावी तारीखों की घोषणा आज, JMM ने लगाया आऱोप ‘बीजेपी को सब पता था’

झारखंड औऱ महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा आज।

by Reeta Rai Sagar
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

Assembly Election’s : केंद्रीय चुनाव आय़ोग आज (मंगलवार) झारखंड औऱ महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करने वाला है। एक पत्र जारी कर चुनाव आयोग ने इस बात की घोषणा की है कि राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में 15 अक्टूबर को दोपहर 3.30 बजे प्रेस कांफ्रेंस के जरिए चुनाव की तारीखों की जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।

झारखंड में कुल तीन चरणों में मतदान की संभावना है। चुनाव आयोग आज तारीख के साथ-साथ इस संबंध में विस्तृत जानकारी साझा करेगी। चुनाव की तारीखों के साथ ही आज से आचार संहिता भी लागू हो जाएगी। झारखंड राज्य गठन की तारीख भी 15 नवंबर है, ऐसे में कहा जा रहा है कि 15 नवंबर को चुनाव हो सकते हैं।

झारखंड चुनाव के परिणामों की बात करें, तो वो नवंबर के तीसरे सप्ताह में होने की संभावना है। गौरतलब है कि झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को समाप्त होने वाला है। झारखंड में कुल 81 सीटों पर चुनाव होने हैं। इसमें इंडिया गठबंधन और एनडीए के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है।

इससे पहले 2019 में 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक पांच चरणों में चुनाव कराए गए थे, जिसके नतीजे 23 दिसंबर को आए थे। फिलहाल झारखंड औऱ महाराष्ट्र दोनों ही राज्यों में चुनावी माहौल की सरगर्मी है। महाराष्ट्र में जहां एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या मामला गर्म है, तो झारखंड में ईडी द्वारा विभिन्न जगहों पर हो रही छापेमारी से राजनीतिक माहौल गरमा गया है।

चुनाव आयोग बीजेपी के लिए काम करती है

इन सबके बीच जेएमएम नेता मनोज पांडे ने चुनावी तारीखों को लेकर बड़ी बात कह दी है। उनका कहना है कि बीजेपी को चुनाव की तारीखों की खबर पहले से थी। चुनाव आय़ोग बीजेपी के लिए काम करती है? मामले को गंभीर बताते हुए पांडे ने कहा कि असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा का एक बयान है, जिसमें वो कहते दिख रहे हैं कि कल तो चुनाव की घोषणा हो जाएगी। ये अजीब है। इस तरह किसी आयोग को कठपुतली बनाकर रखना गंभीर मामला है।

महाराष्ट्र चुनाव
महाराष्ट्र में भी 288 सदस्यों के लिए मतदान होने हैं। 2019 में बीजेपी के नेतृत्व में गठबंधन की सरकार को स्पष्ट बहुमत मिला था। लेकिन अंदरूनी क्लेश के कारण शिवसेना ने गठबंधन तोड़ दिया था और नेशनल कांग्रेस के साथ नया गठबंधन बनाया था। 2022 में आए राजनीतिक संकट के बाद से 40 विधायकों के साथ एकनाथ शिंदे राज्य में मुख्यमंत्री के तौर पर कार्यभार संभाल रहे हैं।

Read Also: Jharkhand Assembly Elections : झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जेल में बंद नेता को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Related Articles