पॉलिटिकल डेस्क/Election Exit Pole: सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। सिक्किम में सत्ता परिवर्तन होना नहीं दिख रहा है। सिक्किम सत्ताधारी सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) रूझानों में फिर से बहुमत मिलते दिख रहा है। वहीं अरुणाचल प्रदेश में भाजपा सरकार बनाती दिख रही है। बता दें भाजपा ने अरुणाचल प्रदेश में 10 सीटें निर्विरोध जीता है। बता दें 19 अप्रैल को एक चरण में सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा के लिए वोट डाले गये थे।
Election Exit Pole: अकेले लड़ा सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा
सिक्किम में हुए लोकसभा चुनाव में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा ने एनडीए के साथ मिलकर चुनाव लड़ा। लेकिन विधानसभा चुनाव अकेले ही लड़ा। बता दें अरुणाचल में विधासभा के 60 सीटें है। वहीं सिक्किम में 32 सीटें है। 2019 में अरुणाचल में भाजपा ने 42 सीटें जीती थी। वहीं सिक्किम में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा ने 17 सीटों पर जीत हासिल की थी।
Election Exit Pole: सिक्किम में इन सीटों पर जीत
2024 में हुए विधानसभा के ताजा स्थिति को देखे तो सिक्किम की गनाथांग मचोंग विधानसभा सीट पर 3807 मतों से पामीन लेप्चा ने जीत हासिल की। वहीं तेमी नामफिंग सीट पर एसकेएम बेदु सिंह पंथ ने 3558 वोट के साथ जीत हासिल की है। वेस्ट पेंडम विधानसभा में लाल बहादुर दास ने 1952 वोटों से जीत हासिल की है। वहीं यांगथांग सीट पर भीम हंग लिम्बो ने 2556 मत से विधानसभा चुनाव जीता है।
Election Exit Pole: अरुणाचल में भाजपा ने अबतक 15 विधानसभा सीटें जीती
वहीं अरुणाचल प्रदेश की ताजा हालत देखे तो अभी तो भाजपा ने यहां 60 सीटें में 15 विधानसभा सीटें जीत ली है। 31 सीटों पर रुझानों में बढ़त बनायी हुई है। वहीं नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी ने तीन, पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल ने दो और नेशनल पीपुल्स पार्टी ने छह सीटों पर बढ़त बनायी हुई है।
Read also:- ईवीएम स्ट्रांग रूम की निगरानी में दिन-रात डटे हैं जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ता