सेंट्रल डेस्क : महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में रविवार की रात एक दुखद घटना घटी, जब इंडिगो एयरलाइंस के मुंबई से वाराणसी जा रहे विमान में सवार 89 वर्षीय महिला यात्री की तबीयत बिगड़ने के बाद विमान को आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। यह आपात लैंडिंग चिकलठाणा हवाई अड्डे पर की गई। चिकलठाणा हवाई अड्डे पर मौजूद डाक्टरों ने महिला का तत्काल इलाज शुरू किया। मगर, तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। इस तरह, इंडिगो एयरलाइंस के कर्मियों ने महिला को बचाने की पूरी कोशिश की मगर वह कामयाब नहीं हो सके।
यह महिला उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर की रहने वाली थी। उसका नाम सुशीला देवी (89) वर्ष था।
इंडिगो एयरलाइंस ने एक बयान जारी कर कहा कि विमान में मौजूद एक डॉक्टर ने यात्री को प्राथमिक चिकित्सा देने में क्रू की सहायता की थी। इसके बाद जोधपुर में आपात लैंडिंग की गई, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एयरलाइंस ने मृतक के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
Read also RAM NAVAMI IN RANCHI : राम धुन में रमी राजधानी, महावीरी झंडों से पटा शहर