Home » Jamshedpur : जमशेदपुर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने पर जोर, City SP ने गश्त बढ़ाने के दिए निर्देश

Jamshedpur : जमशेदपुर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने पर जोर, City SP ने गश्त बढ़ाने के दिए निर्देश

गश्ती का समय और दायरा बढ़ाया जाएगा ताकि हर क्षेत्र में पुलिस की सतर्कता बनी रहे

by Rohit Kumar
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर। सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने सोमवार को सीसीआर परिसर में पीसीआर वाहन और टाइगर मोबाइल के जवानों के साथ संवाद कर शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए विशेष दिशा-निर्देश दिए। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करना और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करना था।

सिटी एसपी ने सभी जवानों को निर्देश दिया कि वे शहर में गश्त बढ़ाएं और यह सुनिश्चित करें कि हर क्षेत्र में उनकी उपस्थिति दिखाई दे। उन्होंने कहा कि अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए सतर्कता अत्यंत आवश्यक है। गश्त के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और त्वरित कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया गया।

शक्ति स्क्वाड को भी दिए गए निर्देश

सिटी एसपी ने शक्ति स्क्वाड के जवानों को विशेष रूप से निर्देशित किया कि वे नियमित रूप से बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिकोण से संवेदनशील क्षेत्रों में गश्ती करें। उन्होंने यह भी कहा कि शक्ति स्क्वाड का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना और उन क्षेत्रों में उनकी उपस्थिति को मजबूती देना है, जहां महिलाओं के प्रति अपराध की संभावना अधिक रहती है।

सार्वजनिक सहयोग पर जोर

सिटी एसपी ने जवानों से कहा कि वे गश्त के दौरान नागरिकों के साथ संवाद स्थापित करें और उन्हें पुलिस की उपस्थिति का एहसास कराएं। इससे न केवल लोगों में सुरक्षा का भाव बढ़ेगा बल्कि अपराधियों के मनोबल को भी तोड़ा जा सकेगा। उन्होंने यह भी कहा कि जवानों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ करना चाहिए।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बनाई गई रणनीति

इस संवाद के दौरान सिटी एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई नई रणनीतियां भी साझा कीं। उन्होंने कहा कि पीसीआर वाहन और टाइगर मोबाइल की गश्ती का समय और दायरा बढ़ाया जाएगा ताकि हर क्षेत्र में पुलिस की सतर्कता बनी रहे। उन्होंने सभी जवानों से यह भी कहा कि वे अपने कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें।

Related Articles