Home » Punjab Police : पंजाब पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: ISI समर्थित बब्बर खालसा मॉड्यूल का भंडाफोड़, 6 आतंकवादी गिरफ्तार

Punjab Police : पंजाब पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: ISI समर्थित बब्बर खालसा मॉड्यूल का भंडाफोड़, 6 आतंकवादी गिरफ्तार

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस की गोली लगने से एक आतंकवादी घायल हो गया जिसे बटाला सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कहा है कि राज्य में सक्रिय आतंकी नेटवर्क खत्म करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

by Rakesh Pandey
punjab-police- news
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

पंजाब : पंजाब पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI समर्थित खालिस्तान आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़े एक मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मॉड्यूल के 6 आतंकियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। वहीं इस दौरान एक आतंकी मुठभेड़ में घायल भी हुआ है।

पुलिस मुठभेड़ में आतंकी घायल, अस्पताल में भर्ती

जानकारी के अनुसार, बटाला सिविल लाइंस पुलिस ने आतंकी जतिन कुमार उर्फ रोहन को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। मुठभेड़ उस समय हुई जब पुलिस जतिन को हथियारों की बरामदगी के लिए एक स्थान पर ले जा रही थी। इस दौरान जतिन ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे सिविल अस्पताल बटाला में भर्ती कराया गया है।

गिरफ्तार आतंकियों की हुई पहचान

एसएसपी सोहेल कासिम ने गिरफ्तार किए गए 6 आतंकियों के बारे में प्रेस को जानकारी दी। उन्होंने जतिन कुमार उर्फ रोहन, बीरिंदर सिंह उर्फ साजन, राहुल मसीह, अब्राहम उर्फ रोहित, सोहित, सुनील कुमार को बब्बर खालसा इंटरनेशनल के सक्रिय सदस्य बताया गया है।

ISI और खालिस्तान समर्थकों से जुड़े तार

पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि कि यह आतंकी मॉड्यूल पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और BKI की हालिया कमान संभालने वाले मन्नू अगवान के इशारे पर काम कर रहा था। मॉड्यूल को पुर्तगाल में बैठे मनिंदर बिल्ला से निर्देश प्राप्त हो रहे थे। बटाला में हाल ही में शराब की दुकान के बाहर ग्रेनेड हमले की योजना भी इसी मॉड्यूल द्वारा बनाई गई थी, जिसे समय रहते पुलिस ने विफल कर दिया।

हथियार और विस्फोटक बरामद

पुलिस ने इस ऑपरेशन के दौरान आरोपियों के पास से 30 बोर की पिस्तौल और अन्य हथियार बरामद किए हैं। यह मॉड्यूल राज्य में आतंकी गतिविधियों के ज़रिए अशांति फैलाने की साजिश में संलिप्त था।

आतंकवाद निरोधी कानूनों के तहत मामला दर्ज

बटाला सिविल लाइंस थाना में आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (BNS) और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा है कि राज्य में सक्रिय आतंकी नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

Read Also- Garhwa death electric wire : गढ़वा में खेत में लगे बिजली के तार ने ली अधेड़ की जान, ग्रामीणों में आक्रोश

Related Articles