Home » मॉरीशस में 6 से 8 मई तक अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी महोत्सव, शहर के भोजपुरिया रवाना

मॉरीशस में 6 से 8 मई तक अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी महोत्सव, शहर के भोजपुरिया रवाना

by The Photon News Desk
Mauritius International Bhojpuri Festival
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर/Mauritius International Bhojpuri Festival: मॉरीशस सरकार द्वारा 6 मई से 8 मई 2024 तक अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी महोत्सव होगा, जिसमें देश भर से साहित्य, आंदोलन, कला जगत, रंगकर्मी आदि शामिल होंगे। इसमें शामिल होने के लिए शहर से प्रदीप सिंह भोजपुरिया व डॉ. संध्या सिन्हा सहित अन्य भोजपुरिया शुक्रवार को मॉरीशस रवाना हो गए हैं। यह निमंत्रण पूरे देश में भोजपुरी से जुड़े लोगों को मॉरीशस सरकार के कला एवं संस्कृति मंत्रालय की स्थायी सचिव जे. जॉनबूकस एवं भोजपुरी स्पीकिंग यूनियन की डॉ. सरिता बुधु द्वारा भेजा गया है।

मॉरीशस में आयोजित तीन दिवसीय भोजपुरी महोत्सव का उद्देश्य भोजपुरी भाषा के मौखिक और लिखित विधा, शैक्षणिक, अकादमिक, सांस्कृतिक आ कलाकृतियन के उन्नति पर विचार एवं काम करना है।
तीन दिवसीय सम्मलेन का विषय ( थीम ) है “भोजपुरी : हमनी के पहचान” (Bhojpuri Is Our Identity)सम्मेलन मुख्यतः विषयवस्तु और सांस्कृतिक कार्यक्रम प केद्रित रहेगा।

Mauritius International Bhojpuri Festival: महोत्सव के उद्देश्य

– सम्मलेन मारीशस भोजपुरी अनुबधित प्रवासी मजदूर और भोजपुरी विद्वान और भोजपुरी प्रेमी को एक साझा मंच पर लाने का काम करेगा।
– महोत्सव भोजपुरी भाषा और सांस्कृतिक विरासत को नई तक पीढ़ी पहुंचाने और भोजपुरी क उन्नति के लिए काम करेगा।
– महोत्सव नई पीढ़ी को भोजपुरी भाषा एवं शिक्षा के प्रति संवेदित करेगा।

कार्यक्रम की संक्षिप्त रूपरेखा

– सम्मेलन में तीनों दिन कई भोजपुरी के विकास से संबंधित गंभीर विषयों पर अकादमिक सत्र का आयोजन होगा, जिसमें केंद्रीय विषय के साथ मुख्यतः भोजपुरी के संवर्द्धन, सिनेमा, सीरियल, सोशल मीडिया, व्यवसाय, सांस्कृतिक पर्यटन आदि से संबंधित विषय पर चर्चा की जाएगी।
-चर्चा में विभिन्न देशों से विद्वान एवं स्थानीय विद्वान भाग लेंगे।
-सम्मेलन में पुस्तक प्रदर्शनी, कला प्रदर्शनी, भोजपुरिया व्यंजन और बच्चों के लिए पतंग उत्सव होगा, साथ ही स्थानीय एवं विदेशी कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया जाएगा।
-सम्मलेन में गीत-संगीत आदि कार्यक्रम भी होंगे।
-तीसरे दिन अतिथियों को मॉरीशस का भ्रमण कराया जाएगा।

लगभग 200 भारतीय व विदेशी प्रतिनिधि होंगे शामिल

भोजपुरी महोत्सव में शामिल होने के लिए जमशेदपुर (झारखंड) से संपूर्ण भोजपुरी विकास मंच के महामंत्री प्रदीप सिंह भोजपुरिया, पैनलिस्ट के रूप में डॉ. संध्या सिन्हा, राजेश लाल, राजेश पांडेय, बिहार से अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मलेन के पूर्व महामंत्री डॉ. गुरुचरण सिंह, पूर्व राज्यसभा सदस्य आरके सिन्हा,दिल्ली से युवा साहित्यकार एवं भोजपुरी जंक्शन

के संपादक मनोज भाउक, मुंबई सबरंग फ़िल्म अवार्ड समारोह के निर्देशक एवं भोजपुरी पंचायत के संपादक कुलदीप श्रीवास्तव, राष्ट्रीय भोजपुरी महोत्सव छपरा से अध्यक्ष हरेंद्र सिंह, डॉ. उमाशंकर प्रसाद साहू, नाट्य अकादमी भारत सरकार की सदस्या डॉ. नीतू कुमारी नूतन, बिहार की लोकगायिका मनीषा श्रीवास्तव, बनारस बीएचयू से भोजपुरी अधयन केंद्र के समन्यवक प्रभाकर सिंह इत्यादि कई भोजपुरी प्रेमी शामिल होंगे। जमशेदपुर के भोजपुरिया शुक्रवार को रांची -मुंबई होते हुए रवाना हुए।

READ ALSO: किसी भी कलाकार के लिए पॉलिटिकली करेक्ट बने रहना चुनौती: चंदन पांडेय

Related Articles