Home » Jharkhand Assembly Elections में राहुल गांधी और हेमंत सोरेन की Duplicate Entry, रांची में चर्चा

Jharkhand Assembly Elections में राहुल गांधी और हेमंत सोरेन की Duplicate Entry, रांची में चर्चा

झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद, शनिवार को राहुल गांधी पहली बार झारखंड दौरे पर पहुंचे। इसी दौरान, नूर नाम का एक व्यक्ति अचानक चर्चा में आ गया। नूर न केवल राहुल गांधी की तरह दिखता है

by Anand Mishra
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हाल ही में अपने नए लुक को लेकर सुर्खियों में हैं, लेकिन उनकी चर्चा का एक और कारण उनके हमशक्ल मुन्ना लोहरा बने हैं। मुन्ना लोहरा हटिया के एक रंगमंचकर्मी हैं और उनकी शक्ल-सूरत हेमंत सोरेन से काफी मिलती-जुलती है। उन्होंने हेमंत सोरेन की ही तरह दाढ़ी रखी हुई है और उनकी बातचीत का अंदाज भी काफी हद तक हेमंत जैसा ही है। अब, हेमंत सोरेन के हमशक्ल के बाद, रांची में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के हमशक्ल की भी चर्चा शुरू हो गई है।

झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद, शनिवार को राहुल गांधी पहली बार झारखंड दौरे पर पहुंचे। इसी दौरान, नूर नाम का एक व्यक्ति अचानक चर्चा में आ गया। नूर न केवल राहुल गांधी की तरह दिखता है, बल्कि उनकी ही तरह हाथ में संविधान की प्रति लेकर चलता है और उसी अंदाज में बात करता है। नूर रांची का निवासी है और खुद को ‘झारखंड का राहुल गांधी’ कहता है।

नूर ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से प्रेरित होकर उनका गेटअप अपनाया है। उसने कहा, “राहुल गांधी आज यहां संविधान पर भाषण देने आए हैं, और मैं उन्हें संविधान की एक प्रति भेंट करूंगा। वह विभिन्न क्षेत्रों के लोगों से मिलेंगे और संविधान पर चर्चा करेंगे। मुझे उम्मीद है कि वह मुझसे मिलेंगे, और मैं उनसे बात कर पाऊंगा। मैं उनसे मिलने की कोशिश कर रहा हूं। लोग मुझे ‘झारखंड का राहुल गांधी’ के नाम से जानते हैं।”

गौरतलब है कि राहुल गांधी भी हाल के दिनों में अपने लुक को लेकर काफी चर्चा में रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उनकी दाढ़ी बढ़ी हुई थी, जिसमें सफेद और काले रंग का अनूठा संयोजन देखने को मिला। उनका यह लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, और लोगों के बीच चर्चा का विषय बना था।

Related Articles