Home » Jharkhand Karate Players  : झारखंड के कराटे प्लेयर्स का उम्दा प्रदर्शन, पहले दिन दो खिलाड़ियों ने जीते चार पदक

Jharkhand Karate Players  : झारखंड के कराटे प्लेयर्स का उम्दा प्रदर्शन, पहले दिन दो खिलाड़ियों ने जीते चार पदक

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची  :  सिकोकई कराटे इंटरनेशनल द्वारा आयोजित ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप में झारखंड के दो खिलाड़ियों ने पहले ही दिन अपने शानदार प्रदर्शन से राज्य का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश के वाराणसी में चल रही है। जहां झारखंड के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चार पदक जीते। 9 वर्ष आयु वर्ग के आदित्य राज ने काता स्पर्धा में स्वर्ण पदक और कुमिते स्पर्धा में रजत पदक जीते। आदित्य की यह सफलता राज्य के कराटे में उभरते हुए सितारे के रूप में उनकी पहचान को और मजबूत करती है। वहीं 11 वर्ष आयु वर्ग की मिस्टी कुमारी ने काता और कुमिते स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर राज्य का गौरव बढ़ाया है।

अंतरराष्ट्रीय मंच पर दिखाएंगे प्रतिभा

विजेता खिलाड़ियों को कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष हंसी भरत शर्मा और कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन के ट्राइबल और माइनॉरिटी कमीशन के चेयरमैन शिहान सुनील किस्पोट्टा ने सम्मानित किया। दोनों खिलाड़ियों ने यह उपलब्धि अपने कोच संसाइ अनिल किस्पोट्टा के मार्गदर्शन में प्राप्त किया। जिनके प्रशिक्षण में उनका प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली रहा।

शिहान सुनील किस्पोट्टा ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी। वहीं 2025 के फरवरी महीने में फुजैरह दुबई में आयोजित होने वाली यूथ लीग अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि झारखंड के खिलाड़ियों को इस प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिल सकता है, जिससे राज्य के कराटे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।

Read Also – Champions Trophy 2025: 2027 तक भारत-पाक आईसीसी इवेंट्स में तटस्थ स्थल पर भिड़ेंगे, ICC की पुष्टि

Related Articles