नई दिल्ली: छठ पूजा के इस मौके पर फैंस के लिए एक बुरी खबर है। मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा वेंटिलेटर पर हैं। द फोटोन न्यूज से बात करते हुए उनके बेटे अंशुमान ने इसकी जानकारी दी है।
‘बहुत मुश्किल वक्त है’
अंशुमान ने कहा, ’हां, मां को तीन घंटे पहले ही वेंटीलेटर पर रखा गया है। मां ठीक नहीं हैं। डॉक्टर्स मुश्किल बता रहे हैं। मेरी बहन और जीजाजी भी अस्पताल में ही हैं। हमने सारे रिलेटिव्स तक खबर पहुंचा दी है। कई परिवार वाले आ रहे हैं, लेकिन अभी डॉक्टर्स किसी से मिलने नहीं दे रहे। बस अब दुआ ही काम आ सकती है।’
कुछ घंटे पहले ही वेंटिलेटर पर शिफ्ट हुईं
बता दें, पिछले काफी दिनों से शारदा जीं दिल्ली के AIMS अस्पताल में भर्ती हैं। लगातार उनकी हेल्थ में उतार-चढ़ाव आ रहे थे। आईसीयू में कुछ दिन रहने के बाद उनकी हालत ठीक हुई थी, लेकिन फिर अचानक तबियत में खराबी आने के कारण उन्हें अब वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया है।
पति के देहांत से नहीं उबर पा रहीं
दिन पहले ही उनके पति का निधन हुआ था। उन्होंने जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज में शिक्षा संकाय के अंतर्गत अपनी सेवाएं दी थीं। बेटे अंशुमन ने ही इस बात का खुलासा किया था कि पिताजी के जाने का गम उनकी मां झेल नहीं पा रही थीं। वो लगातार बीमार रहने लगीं और नौबत ये आ गई कि उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।