Home » किसानों के प्रदर्शन से ट्रेन परिचालन बाधित, फ्लाइट का तीन गुना बढ़ा किराया

किसानों के प्रदर्शन से ट्रेन परिचालन बाधित, फ्लाइट का तीन गुना बढ़ा किराया

by The Photon News Desk
Farmer’s Agitation
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : Farmers Demonstration : दिल्ली के लिए कूच कर चुके किसान समूहों को रोकने की सरकार की ओर से कोशिशें जारी हैं। उधर, किसानों के प्रदर्शन से आम लोगों की परेशानियां बढ़ गई है। सड़क मार्ग अवरूद्ध है। वहीं, अमृतसर से लुधियाना के बीच कई ट्रेनों को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। ऐसे में फ्लाइट से जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ गई है।

Farmers Demonstration : मौके का लाभ उठा रहीं विमानन कंपनियों ने बढ़ाया किराया

इधर, विमान कंपनियों ने भी भीड़ का लाभ उठाते हुए तीन गुना किराया बढ़ा दी है, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों के प्रदर्शन को लेकर यात्रियों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। यात्रियों का कहना है कि उनका क्या कसूर है, जिसका सामना उन्हें करना पड़ रहा है।

Farmers Demonstration : यात्रियों को होने वाली परेशानी

-पंजाब, हरियाणा व दिल्ली के कई सड़क मार्ग प्रभावित होने के कारण यात्रियों को आने-जाने में परेशानी।
– यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए गुरुवार को रेलवे ने अमृतसर से लुधियाना के बीच कई ट्रेनों को निरस्त करने का निर्णय लिया है। इससे दिल्ली से अमृतसर आने जाने वाले यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
– किसानों के दिल्ली कूच के कारण सड़क मार्ग बाधित होने के बाद से अमृतसर शताब्दी सहित पंजाब जाने वाल अन्य ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिलने में दिक्कत हो रही है।
– रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर कई कदम उठाए जा रहे हैं।

किसानों के भारत बंद का समर्थन करेगी कांग्रेस

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा है कि किसान संगठनों ने जो भारत का एलान किया है हम उसका समर्थन कर रहे हैं। कल बिहार के सासाराम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल गांधी किसानों के साथ मुलाकात करेंगे।

किसानों ने रेल ट्रैक जाम करने की घोषणा की

किसानों ने दूसरे दिन भी जमकर उपद्रव किया लेकिन हरियाणा ने अपनी सीमा में प्रवेश नहीं करने दिया। इसी बीच, भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ने पंजाब भर में गुरुवार को दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक रेल ट्रैक जाम करने की घोषणा की है।

READ ALSO : Kansas City Parade Firing : अमेरिका में हुई गोलीबारी, दो की मौत 22 घायल

Related Articles