Home » Lohardaga hailstorm damage : लोहरदगा में ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान, फसलें बर्बाद

Lohardaga hailstorm damage : लोहरदगा में ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान, फसलें बर्बाद

by Anand Mishra
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

लोहरदगा : झारखंड के लोहरदगा जिले में बीती रात तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। जिले के सदर प्रखंड, किस्को, सेन्हा और भंडरा प्रखंड सहित पूरे जिले में आंधी, तूफान और ओलावृष्टि के कारण किसानों की मेहनत बेकार हो गई है।

खेतों में बर्फ का जमाव, लाखों का नुकसान

ओलावृष्टि इतनी भयानक थी कि रविवार सुबह तक खेतों में बर्फ जमा रही। जिले में सैकड़ों एकड़ में उगाई गई गेहूं की तैयार फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है। इसके साथ ही सरसों, चना, टमाटर, प्याज, आलू, गोभी, मटर समेत अन्य फसलें भी भारी नुकसान झेल रही हैं।

किसानों का कहना है कि उन्हें इतनी भारी आपदा की उम्मीद नहीं थी। कई किसान ऋण लेकर खेती कर रहे थे, लेकिन इस विनाशकारी ओलावृष्टि के कारण उनकी पूरी फसल तबाह हो गई है। किसानों ने जिला प्रशासन और सरकार से मुआवजे और आर्थिक सहायता की मांग की है।

जिला प्रशासन का दौरा और नुकसान का आकलन

लोहरदगा के उपायुक्त, डॉ. वाघमारे प्रसाद कृष्ण ने प्रभावित गांवों का दौरा किया और स्थिति का आकलन किया। उन्होंने प्रखंड स्तरीय अधिकारियों को स्थिति का सही आंकलन करने और प्रभावित किसानों को तुरंत सहायता देने के निर्देश दिए हैं। प्रखंड स्तर पर भी क्षति का विस्तृत आकलन जारी है।

किसानों की आर्थिक स्थिति पर संकट

किसानों का कहना है कि इस आपदा ने उनकी आर्थिक स्थिति को गंभीर संकट में डाल दिया है। उनकी मेहनत और निवेश पर भारी चोट लगी है, और वे सरकार से तात्कालिक राहत और मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

Read Also- Prayagraj : गर्लफ्रेंड के मोहल्ले वालों को डराने के लिए बमबाजी, तीन दोस्त गिरफ्तार

Related Articles