Home » फैशन डिजाइनर रोहित बल अस्पताल में लड़ रहे जिंदगी और मौत की जंग, जानिए कौन हैं रोहित बल

फैशन डिजाइनर रोहित बल अस्पताल में लड़ रहे जिंदगी और मौत की जंग, जानिए कौन हैं रोहित बल

by The Photon News Desk
फैशन डिजाइनर रोहित बल अस्पताल में लड़ रहे जिंदगी और मौत की जंग
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

एंटरटेनमेंट डेस्क : बॉलीवुड के बेहद फेमस फैशनल डिजाइनर रोहित बल की अचानक तबीयत बिगड़ने से दिल्ली एनसीआर के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। वे मेदांता अस्पताल की आईसीयू में वेटिंलेटर पर हैं और जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं। वहीं, इस खबर ने रोहित बल के फैंस को काफी दुखी कर दिया है और फैंस फेमस फैशन डिजाइनर के जल्द ठीक होने के लिए दुआ कर रहे हैं।

बता दें कि मशहूर डिजाइनर को साल 2010 में भी दिल का दौरा पड़ा था। वह पैनक्रिएटिक से भी पीड़ित हैं, जो पिछले कुछ वर्षों में खराब हो गया है। 62 साल के रोहित की पिछले कुछ महीनों में कई बार तबीयत नासाज हुई थी और उन्हें अस्पताल के चक्कर लगाने पड़े थे। रोहिल बल को शराब की लत और अन्य हेल्थ इश्यू की वजह से रिहैब भी जाना पड़ा था। पिछले साल नवंबर में बल को गंभीर हालत में मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके पुराने दोस्त अर्जुन रामपाल भी उनसे मिलने आए थे। हालांकि, रोहित इलाज के बाद ठीक भी हो गए थे।

तीन दशकों तक फैशन की दुनिया पर रहा है इनका राज
8 मई 1961 को श्रीनगर में जन्मे रोहित बल ने लगभग तीन दशकों तक फैशन की दुनिया पर राज किया है। उन्होंने कई अवॉर्ड भी हासिल किए। उन्हें 2001 और 2004 में इंटरनेशनल फैशन अवॉर्ड और 2006 में भारतीय फैशन पुरस्कारों में भी ‘डिजाइनर ऑफ द ईयर’ चुना गया था।

फरवरी 2012 में, उन्हें लैक्मे फैशन वीक में ग्रैंड फिनाले डिजाइनर नामिनेट किया गया था। टाइम मैगज़ीन ने उन्हें भारत का फैब्रिक और फ़ैंटेसी का मास्टर कहा था। रोहित बॉलीवुड में भी काफी फेमस रहे हैं। उन्होंने अमिताभ बच्चन से लेकर कंगना और ईशा गुप्ता तक के कपड़े डिजाइन किए हैं। फिलहाल, फैंस रोहित के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

सेंट स्टीफन और निफ्ट से कर रखी है पढ़ाई
रोहित बल बॉलीवुड का हिस्सा हैं, जो अपने फैशन सेंस के लिए जाने जाते हैं। उनके डिजाइन कपड़ों की खासियत होती है कि ये तड़कते भड़कते होते हैं। वह कश्मीर से आते हैं, जिन्होंने दिल्ली से अपनी पढ़ाई पूरी की है। सेंट स्टीफन कॉलेज से ग्रेजुएशन करने के बाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन डिजाइनिंग से फैशन डिजाइनिंग सीखने पहुंचे। वे दुनिया भर में फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र में मशहूर हैं।

वह बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियों के साथ काम कर चुके हैं। इनमें प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन, काजोल, परिणीत चोपड़ा, सोनम कपूर, प्रियंका चोपड़ा एवं पूजा हेगड़े के नाम प्रमुख रूप से शामिल हैं।

READ ALSO: रोड पर क्यों बनाई जाती है व्हाइट पट्टियां? जान लीजिए

Related Articles