लखनऊ : उत्तर प्रदेश में फरवरी महीने में ही गर्मी का अहसास होने लगा है। तेज धूप के कारण ठंड का असर कम होता दिख रहा है। राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में गर्मी का असर बढ़ने लगा है। ऐसी ही स्थिति आने वाले दिनों में भी बने रहने की संभावना है, क्योंकि आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। हालांकि, 20 फरवरी को कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।
न्यूनतम तापमान 10°C के पार पहुंचा
प्रदेश में तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। इस समय न्यूनतम तापमान अधिकांश जिलों में 10°C के पार पहुंच चुका है, जबकि अधिकतम तापमान 25°C से 30°C के बीच दर्ज किया गया है। कुछ जिलों में तापमान 30°C के ऊपर भी चला गया है। 18 फरवरी को मौसम साफ रहने की उम्मीद है, इसके साथ ही 19 फरवरी को भी मौसम ऐसा ही बने रहने की संभावना जताई गई है। इस दौरान देर रात और सुबह के समय कुछ स्थानों पर हल्का कोहरा छा सकता है।
20 को कुछ जगहों पर हो सकती है बारिश
20 फरवरी को प्रदेश में बारिश की संभावना है, विशेषकर पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, पूर्वी यूपी में मौसम साफ रहेगा। 21, 22 और 23 फरवरी को मौसम का रुख साफ रहेगा, लेकिन इन दिनों में दोनों हिस्सों में कोहरा छा सकता है।
प्रमुख शहरों का तापमान
तापमान की स्थिति पर गौर करें तो, कुछ जिलों में न्यूनतम तापमान 10°C से ऊपर है। मेरठ में 9.6°C न्यूनतम तापमान सबसे कम दर्ज किया गया, जबकि मुजफ्फरनगर में 9.9°C, नजीबाबाद में 10°C और बस्ती में 11°C तापमान देखा गया। लखनऊ में न्यूनतम तापमान 14°C और अधिकतम 29.5°C रिकॉर्ड किया गया। मुरादाबाद में 24.8°C, फतेहपुर में 25.2°C, हमीरपुर में 31.2°C, प्रयागराज में 32°C और वाराणसी बीएचयू में 30.5°C अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
Read Also: UP Weather Update : दिन में गर्मी बढ़ी, 20 फरवरी को पश्चिमी यूपी में हो सकती है बारिश, पूर्वी यूपी में सामान्य रहेगा मौसम