Home » Hathras Incident: आयोजकों के खिलाफ FIR, पुलिस ने आश्रम में मारा छापा, हादसे के बाद ‘भोले बाबा’ फरार, जानिए उसके बारे में

Hathras Incident: आयोजकों के खिलाफ FIR, पुलिस ने आश्रम में मारा छापा, हादसे के बाद ‘भोले बाबा’ फरार, जानिए उसके बारे में

by Rakesh Pandey
FIR Against Organizers
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

हाथरस : FIR Against Organizers : उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सिकंदराराऊ क्षेत्र में आयोजित एक सत्संग में मची भगदड़ में अब तक 116 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं पुलिस ने आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। हादसे के बाद से ‘भोले बाबा’ फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। इसके साथ ही बाबा नारायण हरि का फोन भी बंद आ रहा है। माना जा रहा है कि बाबा हाथरस सीमा से बाहर है। सीएम योगी ने 24 घंटे के अंदर जांच रिपोर्ट सौंपने को कहा है। इसी बीच, सीएम योगी ने कहा है कि यह हादसा है या साजिश, इसकी भी जांच होगी।

घटना फुलरई गांव में सत्संग के दौरान हुई, जिसमें शामिल होने के लिए काफी संख्या में लोग आए थे। हाथरस डीएम आशीष कुमार के मुताबिक, सिकंदराराऊ क्षेत्र में ‘भोले बाबा’ का समागम हो रहा था और जब समागम का अंत हो रहा था तब उमस काफी थी, ऐसे में लोगों के बाहर निकलते समय भगदड़ मच गई। वहीं सत्संग की अनुमति एसडीएम ने दी थी। सत्संग में करीब 50 हजार लोग जमा हुए थे। 50 हजार की भीड़ को नियंत्रण करने के लिए 72 पुलिस वालों की ड्यूटी लगाई गई थी।

FIR Against Organizers : हादसे की बड़ी वजह भी सामने आई

वहीं हादसे की बड़ी वजह भी सामने आई है। दरअसल, ‘भोले बाबा’ के गाड़ी गुजरने के समय निकल रही भीड़ को रोक दिया गया था। काफिला गुजरने के बाद अचानक भीड़ को छोड़ा गया। पीछे से आ रही भीड़ आगे के लोगों को रौंदती हुई आगे बढ़ी। जान बचाने के लिए लोग भागने लगे। इसी भगदड़ में लोग एक-दूसरे के उपर चढ़ गए और 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई।

FIR Against Organizers : कोन है बाबा

बाबा का असली नाम सूरज पाल सिंह है। ये पुलिस विभाग में कांस्टेबल रहा है। 1990 के आसपास पुलिस की नौकरी छोड़ी। पटियाली तहसील के बहादुर नगर गांव में बाबा का जन्म हुआ था। अमीर खुसरो की जन्मभूमि है इसलिए यह जगह फेमस है। पत्नी बाबा के साथ रहती है। बाबा के बच्चे नहीं हैं। गांव में करीब डेढ़ साल पहले आए थे। गांव की जमीन पर बाबा ने ट्रस्ट बनाया है। राजस्थान में भी आश्रम का काफी प्रभाव है। बाबा के तीन भाई हैं। आगरा, अलीगढ़ और राजस्थान तीनों जगह बाबा रहता था।

मेरठ संवाददाता के मुताबिक पीड़ितों ने बताया कि समागम स्थल पर भगदड़ नहीं हुई, बल्कि सड़क पर भगदड़ मची थी। वहीं पुलिस प्रशासन की वजह से घटना घटित हुई है। सरकार दोषियों पर एक्शन ले, एफआईआर दर्ज करे। मृतका के बेटे ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने धक्का दिया, जब यह पूछा कि मां की लाश का क्या करें। तो डीएम ने कहा घर ले जाओ।

FIR Against Organizers : 50 हजार से ज्यादा लोग थे शामिल

कासगंज जनपद की पटियाली तहसील से चार किमी दूर गांव बहादुर नगर में भोलेबाबा का अपना घर है। वहीं आश्रम बना हुआ है, जहां हर मंगलवार को ‘भोले बाबा’ के भक्तों का आश्रम पर आना होता है। हाथरस जिले के फुलरई गांव में मंगलवार को भोले बाबा का सत्संग चल रहा था, एक ही दिन के सत्संग का आयोजन किया गया था।

हाथरस भगदड़ की घटना पर अलीगढ़ कमिश्नर चैत्रा वी. ने बताया कि मृतकों की संख्या 116 है और घायलों की संख्या 18 है। वहीं हाथरस भगदड़ घटना पर अलीगढ़ के आईजी शलभ माथुर ने बताया कि एफआईआर दर्ज़ हो रही है। आयोजकों के खिलाफ एफआईआर होगी। प्रथम दृष्टया सामने आ रहा है कि जितने लोगों के लिए अनुमति मांगी थी, उससे ज्यादा लोग आए थे।

Read Also-UP Hathras: हाथरस में आयाेजित धार्मिक कार्यक्रम में मची भगदड़, 122 से अधिक की माैत

Related Articles