Home » जमशेदपुर के मानगो यहात नगर में आधी रात को चली गोली: कोई हताहत नहीं, पुलिस कर रही जांच

जमशेदपुर के मानगो यहात नगर में आधी रात को चली गोली: कोई हताहत नहीं, पुलिस कर रही जांच

by The Photon News Desk
rljd
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: उलीडीह थाना क्षेत्र के हयात नगर डिमना बस्ती में चाय दुकानदार मोहम्मद नौशाद के घर गोली चली है। मामला शनिवार की रात 12.30 बजे का है। मिली जानकारी के अनुसार मोहम्मद नौशाद साकची में चाय की दुकान चलाता हैं। दुकान से डिमना बस्ती स्थित अपने घर पहुंचने के बाद उसकी मां नूरजहां ने उसे खाना दिया जिसे लेकर वह ऊपर चला गया तभी गोली की आवास सुनाई दी।

 

रात को यह लोग नहीं समझ पाए, नूरजहां ने बताया कि वो रात करीब 2:30 बजे उठीं तो देखा खिड़की का शीशा टूटा हुआ है और बाहर खोखा पड़ा हुआ था। इसके बाद घटना सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। मौके से खोखा बरामद किया गया है। साथी ही मामले की जांच कर रही है।

नूरजहां ने बताया कि इसके पहले भी उनका 25 हजार रुपया और मोबाइल चोरी हो गया था। एक बार उनके गले से चेन छिनताई हुई थी। अब गोली चली है। पुलिस पता लगाए की घटनाओं को कौन अंजाम दे रहा है। हालांकि परिवार वालों का कहना है कि उनकी किसी से ऐसी दुश्मनी नहीं है कि गोली चले। इसके बाद भी अगर यह घटना घटी है तो जरूर कोई कारण होगा, जिसका पता पुलिस लगाएगी।

Related Articles