Home » Firing In Patna : पटना में दिनदहाड़े कई राउंड फायरिंग, गांधी मैदान इलाके में दहशत

Firing In Patna : पटना में दिनदहाड़े कई राउंड फायरिंग, गांधी मैदान इलाके में दहशत

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। घटनास्थल से पुलिस को कई कारतूस के खोखे बरामद हुए हैं।

by Rakesh Pandey
goli- patna
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना: राजधानी पटना के सबसे संवेदनशील और हाई-सिक्योरिटी जोन माने जाने वाले गांधी मैदान थाना क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका दहल उठा। घटना देवी स्थान के पास लालजी टोला की बताई जा रही है, जहां करीब 20 राउंड फायरिंग हुई। इस गोलीबारी के पीछे जमीन विवाद की बात सामने आ रही है। इस वारदात के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है और आम लोगों में डर और गुस्से का माहौल है।

गोलीबारी के बाद पहुंची पुलिस, कई खोखे बरामद

घटना की जानकारी मिलते ही गांधी मैदान थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटनास्थल से पुलिस को कई कारतूस के खोखे बरामद हुए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।

जमीन विवाद बना गोलीकांड की वजह

प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि गोलीबारी जमीन के पुराने विवाद को लेकर हुई। बताया जा रहा है कि दो पक्षों के बीच पहले से ही तनातनी चल रही थी, जो सोमवार को हिंसा में बदल गई। गोलीबारी करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

जमीन विवाद में गोली चलने की पुष्टि हुई है। आरोपियों की पहचान के लिए तकनीकी साक्ष्यों का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।- पटना पुलिस अधिकारी

स्थानीय लोगों में आक्रोश

घटना के बाद स्थानीय लोग भारी संख्या में जमा हो गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उनका कहना है कि जब राजधानी के बीचोबीच ऐसा हमला हो सकता है, तो आम लोगों की सुरक्षा की क्या गारंटी है?

गांधी मैदान के पास जैसी जगह पर भी गोलीबारी हो रही है, तो अब कोई सुरक्षित नहीं है। ये प्रशासन की नाकामी है।
— स्थानीय नागरिक

विपक्ष को मिला सरकार पर निशाना साधने का मौका

पटना में हुई इस वारदात ने राजनीतिक हलकों में भी हलचल मचा दी है। राज्य की कानून-व्यवस्था पर लगातार सवाल उठा रहे विपक्ष को अब एक और बड़ा मुद्दा मिल गया है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में विपक्ष इस घटना को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोल सकता है।

Read Also- Bihar Crime News : मुखिया को मिली जान से मारने की धमकी: ‘20 लाख दो वरना अर्थी उठेगी’

Related Articles