वाशिंगटन : अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। न्यूयॉर्क एवेन्यू मेट्रो स्टेशन से 500 फीट की दूरी पर अंधाधुंध फायरिंग की घटना हुई है। पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर सबूत इकट्ठा करने और आगे की कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। इसमें चार लोगों के घायल होने की सूचना है। अब तक घायलों की पहचान नहीं की जा सकी है। सभी घायल जीवित हैं और अस्पताल में इलाजरत हैं।
एक महिला और तीन पुरुष को लगी गोली
अमेरिका के नार्थ ईस्ट डीसी में रात के लगभग 9 बजे एक बड़ी गोलीबारी की घटना हुई, जिसमें किसी अज्ञात द्वारा की गई अंधाधुंध फायरिंग में चार लोग घायल हो गए। घायलों में से एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं। घटना के बाद दो स्वयं ही अस्पताल चले गए और अन्य 2 घायलों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
मेट्रो स्टेशन से 500 फीट की दूरी पर हुई घटना
अमेरिका में गोलीबारी की हुई यह चौथी घटना है। इससे पहले एक नाइट क्लब में भी गोलीबारी की घटना हुई थी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। सभी पहलुओं से इस घटना की जांच की जा रही है। घायलों में सभी जीवित हैं। अमेरिका के न्यूयॉर्क एवेन्यू मेट्रो स्टेशन से 500 फीट की दूरी पर जहां यह घटना हुई वहां सामान्य दिनों में भीड़भाड़ रहती है। इस जगह को फिलहाल पुलिस ने खाली करा लिया है।