Home » Rashtriya Lok Dal : राष्ट्रीय लोक दल के पूर्व प्रवक्ता पर महिला साहित्यकार को धमकाने का आरोप, FIR दर्ज

Rashtriya Lok Dal : राष्ट्रीय लोक दल के पूर्व प्रवक्ता पर महिला साहित्यकार को धमकाने का आरोप, FIR दर्ज

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

आगरा : आगरा में राष्ट्रीय लोक दल के पूर्व प्रवक्ता और कवि पवन आगरी पर एक महिला साहित्यकार को धमकाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला का आरोप है कि फोन पर पवन आगरी द्वारा उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। इसके साथ ही उस पर कानूनी कार्रवाई की बात कहकर धमकाया गया। इस मामले में महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

यह है पूरा मामला

बेलनगंज पथवारी निवासी महिला साहित्यकार, भावना वरदान शर्मा के साथ अभद्रता का यह पूरा मामला तब शुरू हुआ, जब महिला की संस्था के नाम का उपयोग करके कारगिल रोड निवासी, कवि पवन आगरी ने एक लिटरेचर फेस्टिवल का आयोजन किया। महिला को इस विषय में अन्य लोगों के फोन आने लगे कि उन्हें इस आगामी आयोजन के लिए आमंत्रित नहीं किया गया। जब महिला साहित्यकार को इस पूरे मामले की जानकारी हुई, जिसके बाद उसने कवि पवन आगरी से अपनी संस्था के नाम के इस्तेमाल के संबंध में विरोध जताया, जिसके फलस्वरूप महिला को फोन कॉल के माध्यम से अभद्रता भरे संदेश और धमकियां आनी शुरू हो गईं। उस पर कानूनी कार्रवाई की भी धमकी दी गई। महिला द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराने पर कवि पवन आगरी के खिलाफ थाना छत्ता में मुकदमा दर्ज किया गया।

संस्था के नाम के दुरुपयोग पर जाताया था विरोध

महिला साहित्यकार के अनुसार, पिछले 10 वर्षों से वह साहित्य जगत में सक्रिय है। कई किताबों की लेखिका भी रह चुकी है। उसके द्वारा ‘ताज लिटरेचर क्लब’ के नाम से एक साहित्यिक संस्था का संचालन किया जाता है। कवि पवन आगरी भी पहले इस संस्था के सदस्य थे। दो साल पहले उन्हें संस्था से निष्कासित कर दिया गया था। संस्था का नाम लेकर वह लिटरेचर फेस्टिवल का आयोजन कर रहे थे, जिसका विरोध महिला साहित्यकार द्वारा करने पर उसे फोन के माध्यम से धमकी भरे और अभद्र संदेश आने लगे। इस संबंध में कवि पवन आगरी ने अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि जांच में सब कुछ सामने आ जाएगा। मेरे ऊपर गलत आरोप लगाया गया है।

Read Also- Tulsi Pujan Divas 2024 : आज मनाया जा रहा तुलसी पूजन दिवस, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Related Articles