गढ़वा : पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के दातासाहब मजार के निकट नहर से गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड के अपहृत चार पंचायत समिति सदस्यों को पलामू की जिला पुलिस ने 48 घंटे के अंदर ही धनबाद के मैथन स्थित पश्चिम बंगाल की सीमा से सकुशल बरामद कर लिया है। मामला गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड प्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वाश प्रस्ताव से जुड़ा है।
बताया जाता है कि अभिनंदन शर्मा सहित चार बीडीसी, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं, औरंगाबाद जिला अंतर्गत देव घूमने गए थे। उसी दौरान छह जनवरी की शाम करीब चार बजे अज्ञात लोगों ने इन्हें अगवा कर लिया था। लेकिन विगत तीन दिनों से इस मामले पर कहीं कोई चर्चा नहीं हो रही थी।
अगवा किए गए बीडीसी व अन्य लोगों की गुरुवार की देव शाम बरामदगी के बाद यह मामला सुर्खियों में आया है। बताया जा रहा है कि झारखंड एवं बंगाल पुलिस ने सोनपुरा की बीडीसी मीरा सिंह, लमारी के बीडीसी कमला देवी व अभिनंदन शर्मा को सकुशल बरामद किया गया है। वहीं, इस मामले में कांडी के प्रखंड प्रमुख सत्येंद्र कुमार पांडेय, मुन्ना अंसारी एवं अनूप राम को गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के अनुसार सत्येंद्र पांडेय उर्फ पिंकू पांडेय वर्तमान में कांडी के प्रमुख हैं। बीडीसी अभिनंदन शर्मा ने उन्हें प्रमुख पद से हटाने के लिए 4 जनवरी 2025 को अविश्वाश प्रस्ताव लाया था। आरोप है कि इसी मामले को लेकर अभिनंदन एवं तीन बीडीसी का अपहरण किया गया।
इसे लेकर पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना में दिए गए आवेदन में लवकुश कुमार ने कहा है कि मैं एवं मनोज कुमार पासवान, चंदन गुप्ता, अमरजीत ठाकुर व अभिनंदन कुमार गढ़वा के कांडी के रहने वाले है। हमलोगों के अलावा अन्य लोग भी औरंगाबाद के देव मंदिर दर्शन करने गए थे।
दर्शन कर लौटते समय 6 जनवरी 2025 को करीब चार बजे शाम हुसैनाबाद थाना के दातानहर के पास हमलोगों की गाड़ी को ओवरटेक कर बलेनो कार (JH 01 BB 0485) व एक स्कार्पियो द्वारा जबरन रोका गया। हमलोगों को गाड़ी से उतरते देख सतेंद्र पांडेय, मुन्ना ठाकुर, चंदन ठाकुर सभी कांडी थाना जिला गढ़वा एवं चार अज्ञात लोगों ने अभिनदन शर्मा व तीन अन्य बीडीसी को जबरन बलेनो कार में बैठाकर उसे ले गए।
मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने छापेमारी कर 48 घंटे के अंदर सभी अपहृत लोगों को बरामद कर लिया है। बरामद लोगों को पलामू लाया का रहा है।