Home » 10 राज्यों की 96 सीटों पर वोटिंग कल, इसमें 5 केंद्रीय मंत्री व एक पूर्व मुख्यमंत्री का भाग्य भी मतपेटी में होगा बंद

10 राज्यों की 96 सीटों पर वोटिंग कल, इसमें 5 केंद्रीय मंत्री व एक पूर्व मुख्यमंत्री का भाग्य भी मतपेटी में होगा बंद

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : Fourth Phase Poll : लोकसभा चुनाव-2024 के चौथे चरण में उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्‍य प्रदेश समेत 10 राज्‍यों की 96 सीटों पर सोमवार यानी 13 मई को मतदान होना है। इस दिन मतदाता 5 केंद्रीय मंत्री, एक पूर्व मुख्यमंत्री, दो क्रिकेटर और एक अभिनेता समेत 1717 प्रत्याशियों की किस्‍मत का फैसला करेंगे, जिसका परिणाम 4 जून को आएगा।।

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में आंध्र प्रदेश की 25 सीटों, बिहार की 40 में से पांच सीटों, झारखंड की 14 में से चार सीटों, मध्य प्रदेश की 29 में से आठ सीटों, महाराष्ट्र की 48 में से 11 सीटों के लिए मतदान होगा. इसके अलावा ओडिशा की 21 में से चार सीटों, तेलंगाना की 17 की 17 सीटों, उत्तर प्रदेश की 80 में से 13 सीटों, पश्चिम बंगाल की 42 में से आठ सीटों, जम्मू-कश्मीर की पांच में से एक सीट के लिए वोट डाले जाएंगे।

Fourth Phase Poll : इन केंद्रीय मंत्रियों के भाग्य मतपेटी में होगा बंद

इस चरण के प्रमुख उम्मीदवारों में जिन केंद्रीय मंत्रियों के भाग्य सोमवार को मतपेटी में बंद होंगे, उनमें अर्जुन मुंड (खूंटी-झारखंड), केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (बेगूसराय-बिहार), नित्यानंद राय (उजियारपुर-बिहार), अजय मिश्रा टेनी (खीरी-उत्तर प्रदेश) और जी़ किशन रेड्डी (सिकंदराबाद-तेलंगाना) के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (कन्नौज- उप्र), कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी (बहरामपुर-पश्चिम बंगाल), भाजपा की पंकजा मुंडे (बीड-महाराष्ट्र), एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (हैदराबाद-तेलंगाना) और आंध्र प्रदेश में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष वाई एस शर्मिला (कडप्‍पा) चुनाव मैदान में हैं। सोमवार को फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा (आसनसोल-प.बंगाल) के अलावा बंगाल के बहरामपुर से पूर्व क्रिकेटर युसूफ पठान और बर्धमान से कीर्ति आजाद का भाग्य भी मतपेटी में बंद होने वाला है।

अजय मिश्रा हैट्रिक लगाने की तैयारी में जुटे

केंद्रीय मंत्री अजय कुमार मिश्रा टेनी (Union Minister Ajay Kumar Mishra Teni) खीरी (उप्र) सीट से हैट्रिक बनाने की जुगत में हैं। उनका बेटा 2021 के लखीमपुरी हिंसा कांड में आरोपी है। तृणमूल कांग्रेस की महुआ मोइत्रा भी पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर सीट से फिर संसद पहुंचने के प्रयास में लगी हुई हैं। उन्हें प्रश्न पूछने के बदले नकद लेने के मामले में लोकसभा से निष्कासित कर दिया गया था।
इसी के साथ आंध्र प्रदेश की 175 विधानसभा सीट पर भी मतदान होगा। राज्य में वाईएसआरसी, कांग्रेस नीत ‘इंडिया’ गठबंधन और राजग के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। राज्य में राजग में भाजपा, चंद्रबाबू नायडू की तेदेपा और पवन कल्याण की जनसेना पार्टी शामिल हैं।

Read Also-राहुल गांधी का आंधप्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी पर हमला, बताया- बीजेपी की B टीम

Related Articles