Home » केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का सोनारी एयरपोर्ट पर कुलवंत सिंह बंटी समेत भाजपा सदस्यों ने किया स्वागत

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का सोनारी एयरपोर्ट पर कुलवंत सिंह बंटी समेत भाजपा सदस्यों ने किया स्वागत

by Rakesh Pandey
Gajendra Singh Shekhawat
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर/Gajendra Singh Shekhawat: जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद सह प्रत्याशी बिद्युत बरण महतो ने मंगलवार को नामांकन किया। इसमें शामिल होने के लिए केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत शहर आए थे। उनका सोनारी एयरपोर्ट पर भाजपा नेता कुलवंत सिंह बंटी समेत भाजपा के अन्य सदस्यों ने जोरदार स्वागत किया।

समाहरणालय कार्यलय में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त अनन्य मित्तल को सांसद ने नामांकन पत्र सौंपा। नामांकन के दौरान सांसद के साथ-साथ केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री कृषि व जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा, चुनाव अभिकर्ता सह पूर्व विधायक रामचंद्र सहिस, जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। इससे पूर्व साकची स्थित बोधि मंदिर में नामांकन से पूर्व भाजपा कार्यकर्ता बाइक और कार रैली के साथ पहुंचे। नामांकन की प्रक्रिया के बाद बोधि मंदिर में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जनसभा को संबोधित भी किया।

गौरतलब है कि जमशेदपुर से भाजपा प्रत्याशी बिद्युत बरण महतो तीसरी बार लोकसभा सीट से प्रत्याशी के रूप में शामिल हो रहे हैं। इसमें भाजपाइयों ने एक ही नारा लगाया, सांसद को 5 लाख के भारी मतों से जिता कर दिल्ली भेजना है।

 

Read also:- भाजपा प्रत्याशी बिद्युत बरण महतो के नामांकन में सनातन उत्सव समिति की रही दमदार उपस्थिति,500 मोटर साइकिल और दर्जनों कार में महिलाएं और युवा थे सवार

Related Articles