Home » Garhwa police action against illegal liquor : गढ़वा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध विदेशी शराब से भरा कंटेनर पकड़ा

Garhwa police action against illegal liquor : गढ़वा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध विदेशी शराब से भरा कंटेनर पकड़ा

- जिला पुलिस की सक्रियता से अवैध शराब का कारोबार नाकाम

by Anand Mishra
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

गढ़वा : गढ़वा जिले की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध विदेशी शराब से भरा एक कंटेनर पकड़ लिया। पुलिस अधीक्षक गढ़वा को गुप्त सूचना मिली थी कि पंजाब के लुधियाना से एक कंटेनर वाहन में अवैध शराब लोड कर बिहार और झारखंड के विभिन्न स्थानों पर भेजा जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नगर उंटारी थाना क्षेत्र में जांच अभियान चलाया।

छापेमारी के दौरान पकड़ा गया कंटेनर

पुलिस अधीक्षक के आदेश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वंशीधरनगर के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल गठित किया गया था। यह दल नगर उंटारी थाना गेट और सिरिया टोंगर के क्षेत्र में अवैध शराब के परिवहन की रोकथाम के लिए चेकिंग कर रहा था। उसी दौरान तेजी से आ रहा एक कंटेनर वाहन देखा गया, जिसे पुलिस और सशस्त्र बलों ने रुकवाया।

चालक ने शुरू में बताया था इलेक्ट्रॉनिक सामान लोड है

कंटेनर को रोके जाने पर चालक ने शुरू में इसे इलेक्ट्रॉनिक सामान से भरा हुआ बताया। उसने इस सामान से संबंधित दस्तावेज भी दिखाया। बावजूद पुलिस ने कंटेनर खोलकर जांच की, तो चालक ने स्वीकार किया कि वाहन में अवैध विदेशी शराब लोड है।

स्कॉर्ट कर रहे दो व्यक्तियों की गिरफ्तारी

पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि एक कार में सवार दो व्यक्ति कंटेनर को स्कॉर्ट कर रहे हैं। वे दोनों व्यक्ति शराब की तस्करी को पुलिस और सेल्स टैक्स ऑफिसर से बचाने के लिए कंटेनर के आगे-आगे चल रहे थे। छापेमारी दल ने तुरंत दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया।

मामला दर्ज

इस मामले में नगर उंटारी थाना में भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। गढ़वा पुलिस की यह कार्रवाई अवैध शराब तस्करी की बड़ी साजिश को नाकाम करने में सफल रही है।

पुलिस की तत्परता की सराहना

पुलिस अधीक्षक गढ़वा की इस कार्रवाई को क्षेत्री के लोगों और प्रशासनिक अधिकारियों ने सराहना की है। उन्होंने कहा है कि पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर नियंत्रण पाने और तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दिखाई है। पुलिस की कार्रवाई से यह संदेश गया है कि गढ़वा पुलिस अवैध गतिविधियों के खिलाफ पूरी तरह सतर्क है।

Related Articles