Home » Bihar Election 2025 : Jharkhand की गढ़वा पुलिस ने Bihar के सासाराम से राजद प्रत्याशी सत्येंद्र साह को किया गिरफ्तार

Bihar Election 2025 : Jharkhand की गढ़वा पुलिस ने Bihar के सासाराम से राजद प्रत्याशी सत्येंद्र साह को किया गिरफ्तार

Bihar Election 2025 : सत्येंद्र साह लंबे समय से फरार चल रहे थे, जिसके चलते गढ़वा व्यवहार न्यायालय से उनके विरुद्ध वारंट जारी किया गया था।

by Anurag Ranjan
RJD candidate Satyendra Sah arrested by Jharkhand Police after filing nomination from Sasaram in Bihar Election 2025, linked to a 21-year-old Garhwa case
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

Garhwa (Jharkhand) : गढ़वा पुलिस ने बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के नामांकन के अंतिम दिन बड़ी कार्रवाई करते हुए सासाराम से महागठबंधन के राजद प्रत्याशी सत्येंद्र साह को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी उस वक्त हुई जब वे निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय से नामांकन पत्र दाखिल कर बाहर निकल रहे थे। जानकारी के अनुसार, सत्येंद्र साह के खिलाफ गढ़वा थाना कांड संख्या 320/2004 में डकैती का मामला दर्ज था, जो आईपीसी की धारा 395, 397 और 120 बी के तहत आता है।

इस मामले में सत्येंद्र साह लंबे समय से फरार चल रहे थे, जिसके चलते गढ़वा व्यवहार न्यायालय से उनके विरुद्ध वारंट जारी किया गया था। गढ़वा पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि इस कार्रवाई में रोहतास जिले के करहगर थाना पुलिस का सहयोग लिया गया।

सासाराम में तैनात थी पुलिस, नामांकन के बाद हुई गिरफ्तारी

जानकारी के अनुसार, गढ़वा पुलिस ने पहले से ही करहगर थाना पुलिस से संपर्क कर लिया था। सोमवार को जैसे ही सत्येंद्र साह सासाराम के निर्वाची पदाधिकारी कार्यालय से बाहर निकले, वहां पहले से तैनात पुलिस टीम ने उन्हें तुरंत हिरासत में ले लिया। इसके बाद करहगर थाना पुलिस ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें गढ़वा पुलिस को सौंप दिया, जो उन्हें लेकर गढ़वा रवाना हो गई।

राजनीतिक हलकों में हड़कंप, महागठबंधन को झटका

गढ़वा में इस गिरफ्तारी को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। माना जा रहा है कि 21 साल पुराने इस मामले में गिरफ्तारी से महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। इस घटना से न केवल मतदाताओं के बीच गलत संदेश गया है, बल्कि सत्येंद्र साह की जमानत मिलने तक प्रचार अभियान पर भी असर पड़ सकता है।

Read Also: Jamshedpur Martyrs Family Honour : बलिदान जवानों के परिवार समाज के लिए प्रेरणा : उपयुक्त कर्ण सत्यार्थी

Related Articles

Leave a Comment