Home » Gemco Empty Quarter Collapsed : जेम्को में खाली क्वार्टर की छत गिरी, ईंट चुन रही महिला के दोनों पैर टूटे

Gemco Empty Quarter Collapsed : जेम्को में खाली क्वार्टर की छत गिरी, ईंट चुन रही महिला के दोनों पैर टूटे

by Rakesh Pandey
Gemco Empty Quarter Collapsed
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : Gemco Empty Quarter Collapsed : टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत जेम्को में शनिवार को एक खाली क्वार्टर की छत गिरने से एक महिला (40) घायल हो गयी। पीड़िता लोको निवासी बतायी जा रही है। जानकारी के अनुसार वह कंपनी द्वारा तोड़े जा रहे क्वार्ट में ईंट चुन रही थी। इसी क्रम में क्वार्टर की छत अचानक गिर गई। छत के मलबे में दबने से महिला के दोनों पैर टूट गये। वह गंभीर रूप से घायल हो गई है।

आननःफानन घायल महिला को एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के दौरान आसपास में कुछ अन्य लोग ईंट चुन रहे थे। उन्होंने बताया कि उस महिला को वहां ईंट चुनने से मना करते हुए हट जाने को कहा गया था। यह भी बताया गया था कि किसी भी समय छत गिर सकती है। बावजूद वह वहां से नहीं हटी। घटना के बाद आसपास के लोगों ने आवाज सुनी तो देखा कि क्वार्टर की छत गिर गई थी और महिला नीचे दबी हुई थी। लोगों ने बताया कि एक साथ खाली क्वार्टर को ध्वस्त नहीं किया जा रहा है।

Read Also-Giridih Wall Collapsed : बारिश के कारण गिरी दीवार से दब कर महिला की मौत

Related Articles