Home » Giridih ACB Action: गिरिडीह में राजस्व कर्मचारी 20 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Giridih ACB Action: गिरिडीह में राजस्व कर्मचारी 20 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Giridih news: ACB धनबाद की टीम को राजस्व कर्मचारी अलोक रंजन के द्वारा घूस मांगे जाने की शिकायत मिली थी।

by Reeta Rai Sagar
Revenue employee caught red-handed taking ₹20,000 bribe in Giridih
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now
  • एसीबी की कार्रवाई से गावां अंचल कार्यालय में हड़कंप

Giridih (Jharkhand): झारखंड के गिरिडीह जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गावां अंचल के एक राजस्व कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह घटना गावां बाजार स्थित बेलु राम के घर में हुई, जहां राजस्व कर्मचारी अलोक रंजन अपने आवास पर 20 हजार रुपये की घूस ले रहा था। ACB धनबाद की टीम ने उसे धर दबोचा, जिसके बाद प्रखंड सह अंचल कार्यालय में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, ACB धनबाद की टीम को राजस्व कर्मचारी अलोक रंजन के द्वारा घूस मांगे जाने की शिकायत मिली थी। शिकायत के सत्यापन के बाद ACB की टीम ने जाल बिछाया और आज उसे 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। राजस्व कर्मचारी को उसके आवास से पकड़ा गया, जिससे आसपास के लोगों में भी चर्चा का विषय बन गया है।

इस कार्रवाई के बाद गावां प्रखंड सह अंचल कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल है। कर्मचारी सहमे हुए हैं और कार्यालय में सन्नाटा पसरा हुआ है। ACB की इस कार्रवाई से भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों में डर का माहौल पैदा होने की उम्मीद है।

Also Read: Giridih News: 140 करोड़ से दो वर्ष पहले गदर पावर ग्रिड बनकर तैयार, चालू कराने के लिए धरने पर बैठे विधायक राजकुमार

Related Articles

Leave a Comment