गिरिडीह : अपनी मेहनत व कला-कौशल की बदौलत जीवनयापन करनेवाले मशाकउद्दीन को क्या पता था कि इस तरह उसे अपनी जान गंवानी पड़ेगी। प्रतिदिन की तरह सोमवार को भी वह अपने काम पर निकला था। मूर्ति बेचकर लौट रहे कर्नाटक के इस मूर्तिकार की जान अज्ञात वाहन की टक्कर से चली गई।
Giridih Road Accident : कर्नाटक के बिदर जिले का रहनेवाला था मशाकउद्दीन
मशाकउद्दीन खवाल उर्फ मुश्ताक कर्नाटक के बिदर जिला अंतर्गत मन्नाखेली थाना क्षेत्र के नागनखेला गांव का रहनेवाला था। लगभग 65 वर्षीय इस मूर्तिकार का काम प्रतिमाओं को गढ़कर उसे घूम-घूमकर बेचना। सोमवार रात को वह गिरिडीह-टुंडी रोड पर जा रहा था। चतरो के पास वह अज्ञात वाहन की की चपेट में आ गया।
डेढ़ महीने पहले कर्नाटक से आया था गिरिडीह
मशाकउद्दीन खवाल कुछ अन्य लोगों के साथ करीब डेढ़ माह पूर्व गिरिडीह आया था। यहां आने के बाद मुफस्सिल थाना क्षेत्र के डांडीडीह में किराए के घर में रहकर ये लोग अपना कारोबार कर रहे थे। मृतक मशाकउद्दीन के पुत्र आरिफ खवाल ने बताया कि वह लोग पीतल सिल्वर को पिघलाने के बाद सांचे में ढाल कर विभिन्न तरह की प्रतिमा व अन्य सामग्री बनाते है और फेरी कर बेचने का काम करते हैं।
Giridih Road Accident : टक्कर मारने के बाद वाहन ले भागा चालक
मशाकउद्दीन के पुत्र आरिफ खवाल ने बताया कि सोमवार को उसके पिता फेरी कर प्रतिमा बेचने बाइक से चतरो गांव तरफ गए थे। रात को लौटते समय मुफस्सिल थाना अंतर्गत चतरो गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। टक्कर मारनेवाला वाहन घटना के बाद फरार हो गया।
साथ वालों ने घायल देख पहुंचाया अस्पताल
मशाकउद्दीन गंभीर रूप से घायल अवस्था में घटनास्थल पर ही पड़ा था। साथ के लोग लोग भी फेरी कर लौट रहे थे तो उन्होंने मशाकउद्दीन को घायल अवस्था में पड़ा देखा। इसके बाद उसे उठा कर इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे धनबाद रेफर कर दिया गया। धनबाद ले जाते समय रास्ते में ही मशाकउद्दीन की मौत हो गई।
Read Also- CCL worker death Bokaro : घर पर मिला CCL कर्मी का शव, पत्नी व ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

